एक्सप्लोरर

Maratha Reservation News: मराठा आरक्षण पर अल्टीमेटम खत्म, क्या फिर शुरू होगा आंदोलन? मनोज जरांगे पाटील ने किया ये दावा

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण का मुद्दा शिवसेना यूबीटी और शिवसेना शिंदे गुट की दशहरा रैलियों में भी उठा. मनोज जरांगे पाटिल ने आज से भूख हड़ताल का दावा किया है.

Maratha reservation Updates: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर एक बार फिर संघर्ष के आसार दिख रहे हैं. बीते महीने जालना में जब आरक्षण को लेकर आंदोलन शुरू हुआ तब 24 अक्टूबर तक मांगों को पूरा करने का अल्टीमेटम दिया गया था. लेकिन अभी तक सरकार की ओर से मांगों पर कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है. मराठा आरक्षण के आंदोलन के अगुवा मनोज जरांगे पाटील ने कहा था कि अगर 24 अक्टूबर तक उनकी मांगें नहीं मानी गई तो उसके बाद भूख हड़ताल शुरू की जाएगी.

मंगलवार को दशहरा की रैली में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी यह मुद्दा उठाया. शिवेसना यूबीटी के नेता और पूर्व सीएम ठाकरे ने कहा- जालियां वाला बाग बना दिया है. इनकी सरकार ने मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन करने वाले लोगों पर भी पत्थर बाजी किया और लाठी चलाई. मैं तब मुख्यमंत्री था तब भी मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन जारी था या मुद्दा तभी भी खड़ा था लेकिन यहां मौजूद लोगों से पूछिए क्या किसी पर भी लाठी चलाई गई थी.

Maharashtra Politics: 19 साल पहले CM बनना चाहते थे उद्धव ठाकरे, शरद पवार के पास गई थी सिफारिश! सीएम एकनाथ शिंदे का बड़ा दावा

महाराष्ट्र सरकार ने किया बड़ा दावा
दूसरी ओर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मराठा आऱक्षण को लेकर बड़ा प्रण लिया.  वो दशहरा रैली के दौरान मंच पर पहले छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास गए. नतमस्तक हुए, जिसके बाद उन्होंने  लोगों से संयम बनाये रखे की अपील की और मराठा आरक्षण को लेकर कसम खाई. सीएम ने कहा- मैं मराठा समाज के लोगो को ये विश्वास दिलाता हूं कि मेरे शरीर में जब तक खून का आखिरी कतरा रहेगा. तब तक मैं मराठा आरक्षण के लिए लड़ूंगा. मराठा समाज के लोगो को मराठा आरक्षण दिलवाकर रहूंगा. वो आरक्षण जो टिके. ये बात में छत्रपति शिवाजी महाराज की सौगंध खाकर कहता हूं.

इतना ही नहीं एकनाथ शिंदे के साथ ही महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने भी दावा किया कि सरकार मराठा आरक्षण के पक्ष में है. डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार आरक्षण के पक्ष में है. लेकिन आरक्षण देते समय यह कानून के दायरे में होना चाहिए. पिछले दो बार दिए गए आरक्षण को एक बार हाई कोर्ट और एक बार सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था. उस संबंध में प्रयास चल रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget