एक्सप्लोरर

मनोज जरांगे ने विधानसभा चुनाव लड़ने के दिए संकेत, गठबंधन पर दिया बड़ा बयान

Manoj Jarange News: मनोज जरांगे ने कहा कि अगर मराठा आरक्षण मुद्दा हल नहीं होता है तो हमारे पास 113 उम्मीदवारों की सूची है जिन्हें हम हराना चाहते हैं. लेकिन हम किसी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे.

Maharashtra Assembly Elections: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण अधिकार कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने बुधवार (9 अक्टूबर) को बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि अगर महाराष्ट्र सरकार मराठा समुदाय की आरक्षण संबंधी मांगों को स्वीकार नहीं करती है तो वह आचार संहिता लागू होने के 48 घंटे के भीतर विधानसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीति का खुलासा करेंगे.

मनोज जरांगे ने पीटीआई को फोन पर दिए एक इंटरव्यू में कहा, ''अगर उनके समर्थक चुनाव लड़ने का फैसला करते हैं तो वे निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे और गठबंधन नहीं करेंगे. साथ ही वे सत्तारूढ़ शिवसेना-बीजेपी-NCP गठबंधन को हराने की कोशिश करेंगे.

हम आचार संहिता का इंतजार कर रहे- जरांगे

उन्होंने कहा, ''हम आचार संहिता का इंतजार कर रहे हैं. आचार संहिता लागू होने के बाद अगर हमारी मांगें स्वीकार नहीं की जाती हैं (उस समय तक) तो हम अगले 48 घंटे में विधानसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीति का खुलासा करेंगे. जरांगे ने मराठा समुदाय को आरक्षण देने की मांग पर जोर देने के लिए पिछले एक वर्ष से अधिक समय में कई बार अनशन किया है.

मैंने चुनाव लड़ने की रणनीति तैयार की-मनोज जरांगे

मराठा आरक्षण अधिकार कार्यकर्ता कहा, ''मैंने अपना काम कर लिया है और चुनाव लड़ने या सत्तारूढ़ दलों के उम्मीदवारों को हराने के लिए रणनीति भी तैयार कर ली है. डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस कहते हैं कि उन्होंने 80 प्रतिशत प्रश्नपत्र हल कर लिए हैं (80 प्रतिशत सीट के बंटवारे पर काम हो गया है) लेकिन मैं कहता हूं कि उनका 80 प्रतिशत काम खराब हो गया है.''

हमारे पास 113 उम्मीदवारों की सूची- जरांगे

असंतुष्ट मराठा समुदाय की ओर से 113 निर्वाचन क्षेत्रों में सत्तारूढ़ गठबंधन के उम्मीदवारों को हराने की कोशिश करने के उनके दावे के बारे में पूछे जाने पर जरांगे ने कहा, ''अगर मराठा आरक्षण मुद्दा हल नहीं होता है तो हमारे पास 113 उम्मीदवारों की सूची है जिन्हें हम हराना चाहते हैं. लेकिन हम किसी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे. अगर हम चुनाव लड़ने का फैसला करते हैं तो हमारे उम्मीदवार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरेंगे.''

हरियाणा विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार BJP की जीत के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ''हर राज्य में मुद्दे अलग-अलग हैं. हरियाणा में सभी ने बीजेपी को वोट दिया होगा. लेकिन बीजेपी की आदत है कि सत्ता मिलने के बाद वह अपने मददगारों को ही छोड़ देती है. यहां मराठा समुदाय का मुद्दा है और आंदोलन अभी भी जारी है.''

उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में 55 प्रतिशत लोग मराठा समुदाय से हैं. जरांगे ने चेतावनी देते हुए कहा, ''लगभग हर निर्वाचन क्षेत्र में कम से कम एक लाख मराठा मतदाता हैं. हमारे पास उम्मीदवारों को हराने की क्षमता है.''

ये भी पढ़ें:

महाराष्ट्र में अकेले चुनाव लड़ेगी कांग्रेस? संजय राउत के बयान के बाद पार्टी ने साफ किया रुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुख्य साजिशकर्ता को मुंबई क्यों नहीं ला पा रही पुलिस? कोर्ट को बताई वजह
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुख्य साजिशकर्ता को मुंबई क्यों नहीं ला पा रही पुलिस? कोर्ट को बताई वजह
बेटिकट यात्रियों पर रेलवे का तगड़ा एक्शन, वसूला 121.31 करोड़ रुपये जुर्माना
बेटिकट यात्रियों पर रेलवे का तगड़ा एक्शन, वसूला 121.31 करोड़ रुपये जुर्माना
मुंबई-ठाणे यात्रियों के लिए खुशखबरी, जल्द शुरू होंगी ये दो नई मेट्रो लाइन
मुंबई-ठाणे यात्रियों के लिए खुशखबरी, जल्द शुरू होंगी ये दो नई मेट्रो लाइन
महाराष्ट्र में SIR प्रक्रिया तेज, 17 अगस्त तक पूरी होगी गणना; 24 को आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
महाराष्ट्र में SIR प्रक्रिया तेज, 17 अगस्त तक पूरी होगी गणना; 24 को आएगी ड्राफ्ट लिस्ट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget