एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में अकेले चुनाव लड़ेगी कांग्रेस? संजय राउत के बयान के बाद पार्टी ने साफ किया रुख

Maharashtra Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद संजय राउत ने कहा कि अगर महाराष्ट्र में कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ना चाहती है तो स्पष्ट कर दे. इस पर कांग्रेस ने अपना रुख साफ किया है.

Maharashtra Assembly Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र में सियासत गरमा गई है. संजय राउत के बयान ने सूबे की सियासी हलचल तेज कर दी है. राउत ने कहा था कि महाराष्ट्र में अगर कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ना चाहती है तो अपनी भूमिका स्पष्ट कर दे. वहीं अब इस पर कांग्रेस आलाकमान ने अपना रुख साफ कर दिया है. 

कांग्रेस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक पार्टी आलाकमान ने कहा है कि महाराष्ट्र में अकेले चुनाव लड़ने का कोई प्रस्ताव नहीं है. हम एमवीए का हिस्सा हैं. शुरुआत में हम एनसीपी के साथ गठबंधन में थे और शरद पवार ने शिवसेना को साथ लिया था.

वहीं क्या यह उद्धव ठाकरे को सीएम उम्मीदवार घोषित करने के लिए दबाव की रणनीति हो सकती है? सूत्रों का कहना है कि इसके जवाब में कांग्रेस की तरफ से कहा गया कि भले ही यह दबाव की रणनीति हो, हम चुनाव से पहले किसी भी सीएम उम्मीदवार की घोषणा नहीं करेंगे, यहां तक ​​कि शरद पवार का भी मानना ​​है कि हमें नतीजों के बाद ही सीएम का चयन करना चाहिए और कांग्रेस का भी यही नियम रहा है कि चुनाव के बाद ही सीएम की घोषणा की जाए.

संजय राउत ने क्या कहा?
बता दें कि शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने हरियाणा में विधानसभा नतीजों के बाद कहा कि महाराष्ट्र में अगर कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ना चाहती है तो वो अपनी भूमिका स्पष्ट कर दे. कांग्रेस के गर्व ने उन्हें हरियाणा चुनाव हराया. मुख्यमंत्री पद का चेहरा महाविकास आघाडी की तीन पार्टीयों को मिलकर अब अनाउंस कर देना चाहिए.

महाराष्ट्र कांग्रेस ने दिया जवाब
इसके जवाब में महाराष्ट्र कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, "किसका अहंकार बड़ा है यह आने वाले चुनाव में दिख जाएगा. उस वक्त आपको पता चलेगा कि किसका अहंकार खत्म हो गया है." उन्होंने ये भी कहा कि हम संजय राउत से पूछेंगे कि क्या उन्होंने जानबूझकर यह सब बयानबाजी की? सार्वजनिक रूप से इस तरह की बात करना या इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है.

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र में कितनी सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस? नाना पटोले ने MVA के सामने रख दी अपनी 'मांग'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंत्रालय कैंटीन में मिलीं खामियां, HC ने FDA से मांगा जवाब
मंत्रालय कैंटीन में मिलीं खामियां, HC ने FDA से मांगा जवाब
राहुल गांधी पर संजय राउत की दो टूक, 'ऐसा व्यक्ति कभी...'
राहुल गांधी पर संजय राउत की दो टूक, 'ऐसा व्यक्ति कभी...'
सोलापुर में ट्रक से भिड़ी एसटी बस, 2 की मौत, रिफ्लेक्टर बना वजह
सोलापुर में ट्रक से भिड़ी एसटी बस, 2 की मौत, रिफ्लेक्टर बना वजह
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget