एक्सप्लोरर

Malegaon Blast Case: मालेगांव बम धमाका केस में फैसले पर देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, ‘आतंकवाद भगवा...'

Malegaon Blast Case Verdict: साल 2008 मालेगांव बम धमाके में 17 साल बाद कोर्ट ने सभी 7 आरोपी बरी. फैसले के बाद देवेंद्र फडणवीस ने X पर लिखा 'आतंकवाद भगवा न कभी था, ना है और ना रहेगा.'

साल 2008 में महाराष्ट्र के मालेगांव में हुए बम धमाके केस में 17 साल बाद मुंबई की स्पेशल कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. अदालत ने सभी 7 आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है. इनमें साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित समेत बीजेपी से जुड़े नाम भी शामिल थे. 

कोर्ट के फैसले के बाद अब इस मामले पर सियासी प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस पर बड़ा बयान दिया है.

आतंकवाद भगवा न कभी था, न है- देवेंद्र फडणवीस

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "आतंकवाद भगवा न कभी था, न है, न कभी रहेगा." बता दें कि आज कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए यह कहा था कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता.

क्यों हुए सभी आरोपी बरी?

मुंबई में NIA कोर्ट के विशेष न्यायाधीश ए के लाहोटी ने कहा कि अभियोजन पक्ष का केस मजबूत नहीं था. एक लाख से अधिक पन्नों के दस्तावेज, गवाहों के बयान और तकनीकी सबूत भी आरोपियों को दोषी सिद्ध करने के लिए पर्याप्त नहीं थे. 

कोर्ट ने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता और न्याय सिर्फ धारणा या संदेह के आधार पर नहीं किया जा सकता. सभी आरोपियों को संदेह का लाभ मिला. यह भी साबित नहीं हुआ कि विस्फोट में इस्तेमाल की गई बाइक साध्वी प्रज्ञा की थी या धमाका वास्तव में उसी बाइक से हुआ.

मालेगांव धमाके में 6 लोगों की हुई थी मौत

29 सितंबर 2008 को नासिक जिले के मालेगांव में एक मस्जिद के पास खड़ी बाइक में विस्फोट हुआ था, जिसमें 6 लोगों की मौत और 101 घायल हुए थे. जांच ATS ने शुरू की थी, जो बाद में एनआईए को सौंपी गई. अभियोजन के अनुसार, इस धमाके का उद्देश्य मुस्लिम समुदाय में भय फैलाना और सांप्रदायिक तनाव बढ़ाना था. इस मामले में 7 आरोपियों के खिलाफ UAPA और IPC की धाराओं के तहत मुकदमा चला.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई पुलिस में 6.4 करोड़ का पेरोल स्कैम, 10 घोस्ट एम्प्लॉई का खुलासा
मुंबई पुलिस में 6.4 करोड़ का पेरोल स्कैम, 10 घोस्ट एम्प्लॉई का खुलासा
मुंबई मेयर बंगले का 2.9 करोड़ का टेंडर, विपक्ष ने खड़े किए सवाल
मुंबई मेयर बंगले का 2.9 करोड़ का टेंडर, विपक्ष ने खड़े किए सवाल
NCP शरद पवार ने सस्पेंड किए सभी प्रवक्ता, पद पर बने रहेंगे महेश तापसे
NCP शरद पवार ने सस्पेंड किए सभी प्रवक्ता, पद पर बने रहेंगे महेश तापसे
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget