एक्सप्लोरर

मालेगांव ब्लास्ट केस का फैसला आते ही हनुमानगढ़ी में बंटे लड्डू, महंत ने पूछा- क्या कांग्रेस मांगेगी माफी?

महाराष्ट्र स्थित मालेगांव में हुए ब्लास्ट केस में अदालत ने साध्वी प्रज्ञा, कर्नल पुरोहित समेत तमाम लोगों को बरी कर दिया है. इसके बाद यूपी के अयोध्या में मंदिर में लड्डू बांटे गए.

मालेगांव बम धमाके की मुख्य आरोपी साध्वी प्रज्ञा और सात आरोपियों को बाइज्जत बरी किए जाने के बाद अयोध्या में जश्न मनाया गया. हनुमानगढी पर हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी राजू दास ने हनुमान भक्तों में लड्डू बांटा. इससे पहले प्रसाद बांटकर जश्न  मनाया गया और हनुमान जी का दर्शन और पूजन किया गया.

इसके बाद हनुमानगढी के महंत राजू दास ने कहा कि मालेगांव हमले में सात लोगों को आरोपी बनाया गया था. भगवा को आतंकवाद  कहा गया था. 100 करोड़ हिंदुओं पर भगवा आतंकवाद मढ़ा गया था. कोर्ट के निर्णय के बाद राजूदास ने पूछा कि क्या कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और उनकी पार्टी माफी मांगेगी? कांग्रेस के नेता लगातार सनातन पर टिप्पणी  कर रहे थे.क्या अब वह क्षमा मागेंगे? हम कोर्ट के निर्णय का स्वागत और सम्मान करते हैं.

मालेगांव मामले में फैसले पर सीएम योगी आदित्यनाथ की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

कोर्ट ने फैसले में क्या-क्या कहा?

मालेगांव विस्फोट में छह लोगों की मौत होने के करीब 17 साल बाद एक विशेष अदालत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित समेत सभी सातों आरोपियों को बृहस्पतिवार को बरी करते हुए कहा कि उनके खिलाफ कोई 'विश्वसनीय और ठोस सबूत नहीं हैं.' अदालत ने कहा कि कोई भी धर्म हिंसा नहीं सिखाता है. उसने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, लेकिन अदालत सिर्फ धारणा के आधार पर दोषी नहीं ठहरा सकती. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के मामलों की सुनवाई के लिए यहां नियुक्त विशेष न्यायाधीश ए के लाहोटी ने अभियोजन पक्ष के मामले और जांच में कई खामियों को उजागर किया और कहा कि आरोपी व्यक्ति संदेह का लाभ पाने के हकदार हैं. 

मुंबई से लगभग 200 किलोमीटर दूर मालेगांव शहर में 29 सितंबर 2008 को एक मस्जिद के पास एक मोटरसाइकिल में लगाए गए विस्फोटक उपकरण में विस्फोट होने से छह लोगों की मौत हो गयी थी और 101 अन्य लोग घायल हो गए थे. इस मामले के आरोपियों में ठाकुर, पुरोहित, मेजर (सेवानिवृत्त) रमेश उपाध्याय, अजय राहिरकर, सुधाकर द्विवेदी, सुधाकर चतुर्वेदी और समीर कुलकर्णी शामिल थे. अदालत ने जैसे ही सातों आरोपियों को बरी करने का फैसला सुनाया तो उन सभी के चेहरों पर मुस्कान छा गयी और उन्होंने राहत की सांस ली. उन्होंने न्यायाधीश और अपने वकीलों का आभार जताया. न्यायाधीश ने फैसला पढ़ते हुए कहा कि मामले को संदेह से परे साबित करने के लिए कोई 'विश्वसनीय और ठोस' सबूत नहीं है. अदालत ने कहा, 'मात्र संदेह वास्तविक सबूत की जगह नहीं ले सकता.' साथ ही, उसने यह भी कहा कि किसी भी सबूत के अभाव में आरोपियों को संदेह का लाभ मिलना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई गलत करेगा तो कानून...', फरसा वाले बाबा की मौत पर संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क का बयान
'कोई गलत करेगा तो कानून...', फरसा वाले बाबा की मौत पर संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क का बयान
यूपी में गौ-संरक्षण को लेकर CM योगी आदित्यनाथ की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
यूपी में गौ-संरक्षण को लेकर CM योगी आदित्यनाथ की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Shamli News: ईद पर पति का खास तोहफा, 200 ग्राम चांदी की चप्पल पत्नी को दी गिफ्ट
शामली: ईद पर पति का खास तोहफा, 200 ग्राम चांदी की चप्पल पत्नी को दी गिफ्ट
'ट्रंप की दादागिरी के आगे देश के रहनुमा झुके हुए हैं', सपा सांसद अफजाल अंसारी का बयान
'ट्रंप की दादागिरी के आगे देश के रहनुमा झुके हुए हैं', सपा सांसद अफजाल अंसारी का बयान

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने मार गिराया इजरायल का F-16 फाइटर जेट? IRGC का दावा, IDF ने दिया ये जवाब
ईरान ने मार गिराया इजरायल का F-16 फाइटर जेट? IRGC का दावा, IDF ने दिया ये जवाब
UP Politics: अखिलेश यादव ने 'मिशन-27' के लिए चल दिया नया कार्ड, सपा चीफ का दांव बढ़ाएगा BJP की टेंशन?
अखिलेश यादव ने 'मिशन-27' के लिए चल दिया नया कार्ड, सपा चीफ का दांव बढ़ाएगा BJP की टेंशन?
'अगर पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
'पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
ईरान- इजरायल युद्ध की भेंट चढ़ा शकीरा का इंडिया में होने वाला कॉन्सर्ट, फैंस हुए निराश बोले- 'दिल टूट गया'
ईरान- इजरायल युद्ध की भेंट चढ़ा शकीरा का इंडिया में होने वाला कॉन्सर्ट, फैंस हुए निराश बोले- 'दिल टूट गया'
Fact Check: 'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? यहां जानें
'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
'जब अमेरिका-इजरायल गारंटी दें कि अब...', ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त
'जब US-इजरायल गारंटी दें कि अब...', ईरानी राष्ट्रपति ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त
अमेरिका की FBI के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट मुलर का निधन, डोनाल्ड ट्रंप ने कसा तंज
अमेरिका की FBI के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट मुलर का निधन, डोनाल्ड ट्रंप ने कसा तंज
ईरान में कितने पाकिस्तानी स्टूडेंट्स करते हैं पढ़ाई? आंकड़े जान आप भी रह जाएंगे हैरान
ईरान में कितने पाकिस्तानी स्टूडेंट्स करते हैं पढ़ाई? आंकड़े जान आप भी रह जाएंगे हैरान
Embed widget