एक्सप्लोरर

'अगर अगली बार पेश नहीं हुईं तो...', मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Malegaon Bomb Blast Case: प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने वकील के जरिए बुधवार को कोर्ट को बताया कि उनकी तबीयत बहुत खराब है. इस वजह से वो कोर्ट में शामिल नहीं हो पाई हैं.

Malegaon Bomb Blast Case 2008: मालेगांव 2008 बम धमाका मामला में बुधवार (20 मार्च) को आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया गया था. मुंबई की एक अदालत के आदेश के बाद भी आज  प्रज्ञा सिंह ठाकुर अदालत में हाजिर नहीं हो पाईं. साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तरफ से अदालत में हाजिर हुए वकील ने कोर्ट को जानकारी दी कि साध्वी मुंबई में हैं लेकिन उनकी तबीयत काफी खराब है जिसके चलते वह अदालत में हाजिर नहीं हो पा रही हैं.

27 मार्च को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश

खराब तबीयत का हवाला देते हुए वकील ने और समय मांगा. कोर्ट ने वकील की बात मानते हुए साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को 27 मार्च को अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया. कोर्ट ने सुनवाई के वक्त साफ शब्दों में कहा कि अगली तारीख को साध्वी प्रज्ञा सिंह को अदालत में हाजिर होना ही होगा, नहीं तो उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया जाएगा.

अजित पवार गुट को बड़ा झटका, इस नेता ने थामा शरद पवार की पार्टी का दामन

जारी किया गया था जमानती वारंट

बता दें कि सुनवाई के वक्त अदालत में हाजिर नहीं होने की वजह से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया था और आज अदालत में पेश होने का आदेश था.

पिछले साल प्रज्ञा सिंह ठाकुर मुंबई के विशेष एनआईए अदालत के समक्ष अपना बयान दर्ज कराते समय रो पड़ीं थीं. एक समय वह भावुक हो गई थीं और अदालत की कार्यवाही 10 मिनट के लिए रोक दी गई थी, जब तक कि वह शांत नहीं हो गईं. 

इस मामले में प्रज्ञा के अलावा अन्य आरोपी हैं - सेवानिवृत्त मेजर रमेश उपाध्याय, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित, सुधाकर चतुर्वेदी, अजय रहीरकर और समीर कुलकर्णी. दिसंबर 2018 में मुकदमा शुरू होने के बाद से अदालत ने अब तक 323 गवाहों की गवाही दर्ज की है, जिनमें से 34 मुकर गए. 29 सितंबर, 2008 को नासिक के मुस्लिम बहुल शहर मालेगांव में जुम्‍मे के रोज एक मस्जिद के पास मोटरसाइकिल से बाधंकर रखे गए बमों में विस्फोट होने से लगभग 9 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज ठाकरे के बेटे की ABVP को चेतावनी, कहा- 'लड़कियों का हाथ पकड़ा तो...'
राज ठाकरे के बेटे की ABVP को चेतावनी, कहा- 'लड़कियों का हाथ पकड़ा तो...'
'अगले जन्म में डॉक्टर बनूंगा', NEET छात्र ने तैयारी के बीच दी जान
'अगले जन्म में डॉक्टर बनूंगा', NEET छात्र ने तैयारी के बीच दी जान
मुंबई में फिर गैंगवार! 20 हजार हफ्ता न देने पर माथाडी कामगार पर हमला
मुंबई में फिर गैंगवार! 20 हजार हफ्ता न देने पर माथाडी कामगार पर हमला
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश कुमार को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget