एक्सप्लोरर

अजित पवार गुट को बड़ा झटका, इस नेता ने थामा शरद पवार की पार्टी का दामन

Bajrang Sonwane joins Sharad Pawar Faction: बजरंग मनोहर सोनवणे ने बुधवार (20 मार्च) को शरद पवार का गुट थाम लिया. उन्हें बीड लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है.

अजित पवार गुट को फिर झटका लगा है. बजरंग मनोहर सोनवणे ने शरद पवार गुट का दामन थाम लिया. शरद पवार की मौजूदगी में जयंत पाटिल ने उन्हें सदस्यता दिलाई. कुछ दिन पहले उन्होंने अजित पवार गुट से इस्तीफा दिया था. उन्हें एक बार फिर से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा है. सोनवणे प्रतीम मुंडे के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं.

इस बार बीजेपी ने बीड लोकसभा सीट पर प्रीतम मुंडे की जगह उनकी बहन पंकजा मुंडे को टिकट दिया है, ऐसे में सोनवणे को उनके खिलाफ टिकट मिल सकता है. शरद पवार की पार्टी ने अभी तक उम्मीदावारों का एलान नहीं किया है.

क्या बोले बजरंग मनोहर सोनवणे?

सोनवणे ने कहा, "आज मैं एनसीपी शरदचंद्र पवार में शामिल हो गया. मैं एनसीपी में था लेकिन अब इस पार्टी को ज्वाइन कर लिया है. मैं कुछ ज्यादा नहीं बोलूंगा. लेकिन जब एनसीपी का गठन हुआ था मैं तालुका अध्यक्ष था. बहुत लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है. मैं एनसीपी के विचार के साथ आगे काम करूंगा. आठ-दस दिनों पहले मेरे कार्यकर्ताओं ने बैठक की थी. बहुत समय से कार्यकर्ता शरद पवार के नेतृत्व में काम करना चाहते थे. कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें सम्मान नहीं मिल रहा था. मैं आज शरद पवार के साथ सम्मान और सेल्फ रिस्पेक्ट के लिए जुड़ रहा हूं."

कौन हैं बजरंग सोनवणे?

बजरंग सोनवणे अजित पवार और धनंजय मुंडे के बेहद करीबी माने जाते हैं. वो एनसीपी के जिला अध्यक्ष और बीड जिला परिषद के अध्यक्ष रह चुके हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में उन्हें प्रीतम मुंडे को कड़ी टक्कर दी थी. एनसीपी में दो फाड़ होने के बाद उन्होंने अजित पवार के साथ काम करने का फैसला किया था. उनका अजित पवार से अलग होना धनंजय मुंडे के लिए भी तगड़ा झटका है. 

'अगर अगली बार पेश नहीं हुईं तो...', मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर कोर्ट की सख्त टिप्पणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके की भावुक मां बोलीं- कभी-कभी मुझे डर भी लगता था...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके की भावुक मां बोलीं- कभी-कभी मुझे डर भी लगता था...

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
IND vs ZIM T20: अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
Embed widget