एक्सप्लोरर

Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में टूटा रिकॉर्ड, 16 सालों में बुधवार रहा मुंबई का सबसे गर्म दिन, अब कैसा रहेगा मौसम?

Mumbai Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक फेंगल चक्रवात के कारण दक्षिण से आने वाली हवाएं मुंबई का तापमान गिरने नहीं दे रही हैं. अगले चार दिनों तक लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा.

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र के मुंबई में बुधवार (4 दिसंबर) को पिछले 16 साल में दिसंबर का सबसे गर्म दिन रहा. सांताक्रूज वेधशाला ने बताया कि यहां बीते दिन अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कोलाबा मौसम केंद्र ने यहां का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई में आज (5 दिसंबर) को अधिकतम तापमान 29.21 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 27.68 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

आईएमडी मुंबई की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने बताया कि कलिना वेधशाला ने पांच दिसंबर 2008 को मुंबई का तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था. उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह 29 नवंबर को मुंबई का न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले आठ सालों में नवंबर में सबसे कम तापमान था.

बारिश की संभावना नहीं
मौसम विभाग के मुताबिक फेंगल चक्रवात के कारण दक्षिण से आने वाली हवाएं मुंबई का तापमान गिरने नहीं दे रही हैं. अगले चार दिनों तक लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा. चक्रवात के कारण मंगलवार को मुंबई के आसमान में बादल छाए हुए थे. हालांकि, बारिश होने की संभावना न के बराबर है. यह चक्रवात अब अरब सागर की ओर बढ़ रहा है. ऐसे में इसका असर इस सप्ताह रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी आसमान में बादल रहेंगे.

वहीं महीने के शुरूआत में मुंबई वायु प्रदूषण का सामना कर रही है. बीते कुछ दिनों से सुबह के वक्त यहां धुंध की परत देखी जा रही है. धुंध के बीच लोग नरीमन पॉइंट समेत दूसरे इलाकों में सुबह की सैर करते हुए देखे गए. निर्माण कार्य (Construction Work) मुंबई में वायु प्रदूषण की अहम वजह मानी जाती है.

महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मुंबई में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए कुछ जरूरी कदम उठाए हैं. महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष सिद्धेश कदम ने चेतावनी दी है कि रेडीमिक्स प्लांट, स्टोन क्रशर, बेकरी या अन्य समान उद्योगों से प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. मुंबई में चल रहे निर्माण के कारण प्रदूषण में बढ़ोतरी को रोकने के लिए नए निर्माण संबंधी दिशानिर्देश जारी किए गए हैं.

यह भी पढ़ें- महायुति की नई सरकार के पास कितने दलों का समर्थन? देवेंद्र फडणवीस ने गिना दिए नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागपुर में नाबालिग लड़की का अपहरण, चाकू से किए वार, डिलीवरी ब्वॉय की मदद से पहुंची पुलिस
नागपुर में नाबालिग लड़की का अपहरण, चाकू से किए वार, डिलीवरी ब्वॉय की मदद से पहुंची पुलिस
पालघर में 19 साल की लड़की से गैंगरेप, 6 के खिलाफ केस; 4 गिरफ्तार
पालघर में 19 साल की लड़की से गैंगरेप, 6 के खिलाफ केस; 4 गिरफ्तार
मुंबई के कुर्ला में भूस्खलन, अब तक 6 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
मुंबई के कुर्ला में भूस्खलन, अब तक 6 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
महाराष्ट्र में मिलावटखोरों की खैर नहीं, अब MCOCA के तहत होगा एक्शन
महाराष्ट्र में मिलावटखोरों की खैर नहीं, अब MCOCA के तहत होगा एक्शन

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...बेपटरी हुआ भारतीय एविएशन!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...बेपटरी हुआ भारतीय एविएशन!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget