एक्सप्लोरर

महायुति की नई सरकार के पास कितने दलों का समर्थन? देवेंद्र फडणवीस ने गिना दिए नाम

Maharashtra Oath Ceremony: महायुति 5 दिसंबर को सरकार बनाने जा रही है. देवेंद्र फडणवीस सीएम होंगे और अजित पवार डिप्टी सीएम जबकि एकनाथ शिंदे ने अपनी भूमिका साफ नहीं की है.

Maharashtra CM Oath Ceremony: महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) 5 दिसंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे. बीजेपी को शिवसेना और एनसीपी के अलावा कुछ अन्य दलों और निर्दलियों का भी समर्थन प्राप्त है. यह जानकारी खुद देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. 

बीजेपी को राष्ट्रीय समाज पक्ष, जनसुराज्य शक्ति पार्टी, युवा स्वाभिमान पक्ष के रवि राणा और दो निर्दलीय विधायकों का समर्थन मिला हुआ है. रवि राणा बीजेपी की नेत्री नवनीत राणा के पति हैं. देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार और एकनाथ शिंदे ने बुधवार शाम को राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया. राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया है.

शिंदे की भूमिका नहीं है साफ

प्रेस कॉन्फ्रेंस में देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ''मुख्यमंत्री का पद तकनीकी व्यवस्था है. हम सभी एकजुट होकर काम करेंगे. मैं और दो अन्य डिप्टी सीएम गुरुवार शाम को शपथ लेंगे.'' क्या शिंदे सरकार में शामिल होंगे? इस सवाल का शिंदे ने फिलहाल कोई जवाब नहीं दिया. उधर, राज्यपाल के पास जाने से पहले बीजेपी ने विधान भवन में कोर कमिटी की बैठक की जिसमें देवेंद्र फडणवीस को विधायक दल का नेता चुना गया. बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण कर रही थीं.

मुंबई के आजाद मैदान में गुरुवार शाम 5.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय नेता मौजूद रहे हैं. इसके अलावा एनडीए शासित राज्यों के सीएम भी मौजूद रहेंगे. 

हम टीम के रूप में करेंगे काम - शिंदे

अजित पवार ने कहा कि नई सरकार एकजुट होकर काम करेगी जबकि शिंदे ने कहा कि वह अपने ढाई साल के काम से संतुष्ट हैं जब कल्याणकारी उपायों और विकास एजेंडे पर संतुलित तरीके से काम किया गया. शिंदे ने कहा, ''हम टीम के रूप में काम करेंगे. हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है क्योंकि हमें बड़ा बहुमत मिला है.'' महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में महायुति ने 230 सीटें जीती हैं.

Maharashtra CM Oath Taking: मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में 4 हजार जवानों की तैनाती, जानें कैसी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
Embed widget