एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में नई सरकार बनाने की कवायद हुई तेज, आज एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की होगी बैठक

Maharashtra में नई सरकार बनाने के क्रम में आज ही एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की बैठक होगी. जानकारी के मुताबिक शिंदे 51 विधायकों के समर्थन पत्र के साथ निकले हैं और सीधे सागर बंगले पर जाएंगे.

Shinde To Meet Fadnavis: महाराष्ट्र (Maharashtra) में महा विकास अघाड़ी सरकार गिरने के बाद नई सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है. इस बीच महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के घर कोर कमेटी की बैठक हो रही है, जिसमें बीजेपी (BJP) के बड़े नेता शामिल हैं. वहीं आज ही एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और देवेंद्र फडणवीस की भी बैठक होगी. जानकारी के मुताबिक एकनाथ शिंदे 51 विधायकों के समर्थन पत्र के साथ निकले हैं और सीधे सागर बंगले पर जाएंगे. जिसके बाद आज देर शाम सरकार गठन की दावेदारी पेश की जाएगी.

बता दें कि राज्य में महा विकास अघाड़ी सरकार गिर चुकी है. ऐसे में अब बीजेपी, सरकार बनाने की तैयारी में जुटी हुई है, लेकिन सरकार कब बनेगी इसको लेकर सभी के मन में सवाल है. अब इसे लेकर बीजेपी विधायक राहुल नार्वेकर ने जवाब दिया है. राहुल नार्वेकर ने कहा कि महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री जल्दी शपथ लेंगे, हम राज्यपाल के न्योते का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि हमारे सामने दोनों विकल्प खुले हैं, जिसमें हम भी राजभवन तक, नई सरकार का दावा पेश करने के लिए पहुंच सकते हैं.

क्या कल तक महाराष्ट्र को मिलेगा नया सीएम ? BJP विधायक ने दिया यह जवाब

कल महाराष्ट्र को मिल सकता है नया सीएम

इस सवाल पर कि क्या कल तक महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा, नार्वेकर ने कहा कि इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. क्योंकि हम चाहते हैं कि महाराष्ट्र को जल्द से जल्द नई सरकार मिले. इस बीच बीजेपी की कोर कमेटी की मीटिंग राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के घर पर चल रही है. इस मीटिंग में महाराष्ट्र बीजेपी इंचार्ज सीटी रवि, पार्टी नेता चंद्रकांत पाटिल, प्रवीण दारेकर और अन्य लोग मौजूद हैं. माना जा रहा है कि 1 या 2 जुलाई को फडणवीस सीएम पद की शपथ ले सकते हैं.

Uddhav Thackeray के इस्तीफे पर बोले संजय राउत, अब सोनिया गांधी और शरद पवार को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
FIFA World Cup Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
फीफा फाइनल: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
'यह लड़ाई केवल सोनम वांगचुक के बारे में नहीं...' उद्धव ठाकरे के इस बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
'लड़ाई केवल वांगचुक के बारे में...' उद्धव के बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget