एक्सप्लोरर

Uddhav Thackeray के इस्तीफे पर बोले संजय राउत, अब सोनिया गांधी और शरद पवार को लेकर कही ये बात

Maharashtra News: महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी सरकार गिर चुकी है. वहीं उद्धव ठाकरे के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद संजय राउत में नया बयान दिया है.

Sanjay Raut On Uddhav Thackeray Resign: महाराष्ट्र में बीते कई दिनों से चल रहा राजनीतिक ज्वार उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के साथ शांत हो गया है. इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम में संजय राउत के बयान चर्चा का विषय बने रहे. अब एक बार फिर उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद उन्होंने बयान दिया है. राउत ने कहा कि कल जब उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया तो हम भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे पर सभी को भरोसा है. हर जाति और धर्म के लोग उनका समर्थन करते हैं. सोनिया गांधी और शरद पवार को उन पर भरोसा करते हैं.

आगे उन्होंने कहा कि शिवसेना सत्ता के लिए पैदा नहीं हुई है, सत्ता शिवसेना के लिए पैदा हुई है. यह हमेशा से बालासाहेब ठाकरे का मंत्र रहा है. हम काम करेंगे और अपने दम पर एक बार फिर सत्ता में आएंगे.

उद्धव ठाकरे ने दिया इस्तीफा

बता दें कि शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने बुधवार को देर शाम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. वह शिवसेना की अगुवाई वाले महाविकास अघाड़ी की सरकार में मुख्यमंत्री थे. हालांकि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उद्धव ठाकरे से कहा है कि नई व्यवस्था बनने तक वह बतौर कार्यवाहक मुख्यमंत्री काम करते रहें. उद्धव ठाकरे ने बुधवार को एक ऑनलाइन संबोधन के दौरान इस्तीफे का ऐलान कर दिया. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि वह नहीं चाहते थे कि शिवसैनिकों का खून बहे.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में बीजेपी की बड़ी बैठक आज, इस तारीख को सीएम पद की शपथ ले सकते हैं देवेंद्र फडणवीस

इस दिन शपथ ले सकते हैं फडणवीस

इस बीच अब बीजेपी सरकार बनाने की कवायद में जुट गई है. सुबह 11 बजे देवेंद्र फडणवीस के घर कोर ग्रुप की मीटिंग होगी. इस मीटिंग में महाराष्ट्र बीजेपी प्रभारी सीटी रवि बैठक में मौजूद रहेंगे. महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर बैठक में चर्चा होगी. माना जा रहा है कि 1 या 2 जुलाई को फडणवीस सीएम पद की शपथ ले सकते हैं. होटल ताज में बुधवार देर रात विधायकों के साथ बैठक के बाद जब फडणवीस बाहर निकले तो चेहरे पर मुस्कान थी और दिल में खुशी की लहर दौड़ रही थी. हालांकि खबर है कि मंगलवार को जब फडणवीस दिल्ली आए थे तभी सरकार गठन की पूरी रणनीति बना ली गई थी. लेकिन जब उद्धव ने पूरा मैदान खाली कर दिया है तो फडणवीस का रास्ता अब और आसान हो गया.

Viral Video: उद्धव के इस्तीफे के बाद लोगों को याद आयी 'फडणवीस की शपथ', अब वीडियो हो रहा वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra Flood News: भारी बारिश से तबाह आलंदी के लिए 10 करोड़ की मदद, युद्धस्तर पर शुरू होंगे काम
महाराष्ट्र में भारी बारिश से तबाह आलंदी के लिए 10 करोड़ की मदद, युद्धस्तर पर शुरू होंगे काम
महाराष्ट्र: क्या NCP शरद पवार गुट महायुति में होने जा रहा शामिल? सुप्रिया सुले ने दे दिया साफ जवाब
महाराष्ट्र: क्या NCP शरद पवार गुट महायुति में होने जा रहा शामिल? सुप्रिया सुले ने दे दिया साफ जवाब
उद्धव ठाकरे ने बुलाई विधायकों की बैठक, राम मंदिर दान चोरी समेत इन मुद्दों पर चर्चा
उद्धव ठाकरे ने बुलाई विधायकों की बैठक, राम मंदिर दान चोरी समेत इन मुद्दों पर चर्चा
Jaipur News: ISI फंडिंग के आरोपी रफीक चांद को भेजा गया जेल, पाकिस्तान-दुबई के हवाला कारोबारियों से जुड़े तार
जयपुर: ISI फंडिंग के आरोपी रफीक चांद को भेजा गया जेल, पाकिस्तान-दुबई के हवाला कारोबारियों से जुड़े तार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget