एक्सप्लोरर

Maharashtra: शरद पवार को सियासी झटका, पूर्व विधायक बाबाजानी दुर्रानी ने कांग्रेस का थामा दामन

Maharashtra News; बाबाजानी दुर्रानी के कांग्रेस में शामिल होने से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद पवार गुट को बड़ा झटका लगा है. वहीं कांग्रेस को मराठवाड़ा में स्थानीय मजबूती मिल सकती है.

महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज है. खासकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के शरद पवार गुट के लिए यह वक्त कुछ ज्यादा ही चुनौतीभरा होता जा रहा है. ताजा मामला है पूर्व विधायक बाबाजानी दुर्रानी का है, जो अब कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. दुर्रानी पहले अजित पवार के साथ थे, फिर शरद पवार के खेमे में आए, लेकिन अब उन्होंने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है.

कांग्रेस में एंट्री से पहले ही थे नाराज

बाबाजानी दुर्रानी का शरद पवार के गुट से मोहभंग अचानक नहीं हुआ. इसकी शुरुआत तब हुई जब उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिला. उन्हें उम्मीद थी कि शरद पवार गुट उन्हें टिकट देगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. नतीजा ये रहा कि दुर्रानी ने निर्दलीय चुनाव लड़ा. तभी से उनकी नाराजगी धीरे-धीरे खुलकर सामने आने लगी थी.

वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद जॉइन की कांग्रेस

पिछले कुछ समय से बाबाजानी दुर्रानी कांग्रेस के नेताओं के संपर्क में थे. उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की, बातचीत की और फिर पार्टी में शामिल होने का फैसला किया. माना जा रहा है कि दुर्रानी के कांग्रेस में आने से मराठवाड़ा इलाके में पार्टी को फायदा मिल सकता है.

शरद पवार गुट को लगा बड़ा झटका

दुर्रानी के कांग्रेस में जाने से सबसे बड़ा झटका शरद पवार को लगा है. विधानसभा चुनाव के पहले अजित पवार से अलग होकर उनके गुट में शामिल हुए दुर्रानी को एक मजबूत चेहरा माना जाता था. अब जब स्थानीय स्वराज्य संस्था (नगर परिषद/पंचायत) के चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में उनका जाना संगठनात्मक स्तर पर बड़ी कमजोरी साबित हो सकता है.

पहले भी छूट चुके हैं कई नेता

यह पहली बार नहीं है जब शरद पवार गुट को ऐसे झटके लगे हैं. बीते कुछ महीनों में कई नेता पार्टी छोड़कर अलग राह पकड़ चुके हैं. अब बाबाजानी जैसे नेता का कांग्रेस में जाना ये संकेत देता है कि पार्टी के अंदरूनी हालात ठीक नहीं चल रहे.

कांग्रेस को मिलेगा स्थानीय स्तर पर फायदा

बाबाजानी दुर्रानी का कांग्रेस में आना मराठवाड़ा के कुछ इलाकों में समीकरण बदल सकता है. वे वहां एक लोकप्रिय चेहरा माने जाते हैं और जनता के बीच पकड़ भी रखते हैं. कांग्रेस इस मौके को भुनाने की पूरी कोशिश करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गणेश उत्सव में शराबबंदी पर हाईकोर्ट सख्त, पुणे में बिक्री पर 2 दिन रोक
गणेश उत्सव में शराबबंदी पर हाईकोर्ट सख्त, पुणे में बिक्री पर 2 दिन रोक
मुंबई में मनोज जरांगे के आंदोलन की तैयारी, आज समर्थकों के साथ मंथन
मुंबई में मनोज जरांगे के आंदोलन की तैयारी, आज समर्थकों के साथ मंथन
मुंबई: ऑनलाइन ठगी के रैकेट का भंडाफोड़, क्राइम ब्रांच ने 3 दबोचे
मुंबई: ऑनलाइन ठगी के रैकेट का भंडाफोड़, क्राइम ब्रांच ने 3 दबोचे
पुणे में FDA का बड़ा एक्शन, 4600 किलो खोया, 12500 किलो पनीर जब्त
पुणे में FDA का बड़ा एक्शन, 4600 किलो खोया, 12500 किलो पनीर जब्त

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद... थार का खतरनाक खेल !,DM का 'जबरिया' बुलावा
BRICS 2026: Putin- Modi की दोस्ती दमदार, Trump के छूटे पसीने !। BRICS Summit 2026
Janhit : ट्रंप की दादागीरी का जवाब BRICS से | BRICS Summit 2026 | PM Modi | Putin | XI Jinping
Janhit With Chitra Tripathi: Iran के चक्रव्यूह में फंसे Trump!। Iran-Israel War
Bharat ki Baat with Pratima Mishra: Mukhtar 9/11 का असली मास्टर माइंड !।

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BRICS में नहीं बुलाया तो सुलगा बांग्लादेश, रिश्ते बिगाड़ रहा, बोला- '101 MoU...'
BRICS में नहीं बुलाया तो सुलगा बांग्लादेश, रिश्ते बिगाड़ रहा, बोला- '101 MoU...'
BRICS समिट को लेकर दिल्ली में कड़ी सुरक्षा, कई सड़कों पर ट्रैफिक प्रतिबंध
BRICS समिट को लेकर दिल्ली में कड़ी सुरक्षा, कई सड़कों पर ट्रैफिक प्रतिबंध
CJP ने 5 राज्यों 2 केंद्र शासित प्रदेशों में बनाई कमेटी, जारी कर दी लिस्ट
CJP ने 5 राज्यों 2 केंद्र शासित प्रदेशों में बनाई कमेटी, जारी कर दी लिस्ट
170 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी 'हनुमान' अंश' अब तेलुगु में मचाएगी धमाल, इस दिन होगी रिलीज
'हनुमान' अंश' अब तेलुगु में मचाएगी धमाल, इस दिन होगी रिलीज
रणजी ट्रॉफी के लिए कप्तान नियुक्त हुए मोहम्मद सिराज, HCA का एलान
रणजी ट्रॉफी के लिए कप्तान नियुक्त हुए मोहम्मद सिराज, HCA का एलान
अब क्या करने जा रहे सोनम वांगुचक? अभिजीत दीपके भी साथ, किया बड़ा ऐलान
अब क्या करने जा रहे सोनम वांगुचक? अभिजीत दीपके भी साथ, किया बड़ा ऐलान
जामिया के गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं का हंगामा, खराब खाने को लेकर प्रदर्शन
जामिया के गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं का हंगामा, खराब खाने को लेकर प्रदर्शन
किसानों को फ्री में तोरिया के बीज दे रही यूपी सरकार, ऐसे करें बुकिंग
किसानों को फ्री में तोरिया के बीज दे रही यूपी सरकार, ऐसे करें बुकिंग
Embed widget