एक्सप्लोरर

Maharashtra: एक पोस्ट... दो आदेश! बेस्ट GM की नियुक्ति पर टकराव! भ्रम की स्थिति के बाद सरकार ने दी ये सफाई

Maharashtra News: बेस्ट GM पद को लेकर दो मंत्रालयों के आदेशों से भ्रम की स्थिति बनी, जिसे लेकर सरकार को स्पष्टीकरण जारी करना पड़ा. अश्विनी जोशी की नियुक्ति संबंधी आदेश औपचारिक नहीं थे.

मुंबई में बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन उपक्रम (BEST) के महाप्रबंधक पद को लेकर राजनीतिक हलचल मच गई है. दरअसल, एस.वी.आर. श्रीनिवास की सेवानिवृत्ति के बाद दो अलग-अलग विभागों ने इस पद के लिए दो अलग-अलग IAS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपने के आदेश जारी कर दिए. 

एक आदेश नगर विकास विभाग से आया, जो उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अधीन है, जबकि दूसरा सामान्य प्रशासन विभाग से आया, जो मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अंतर्गत आता है. इस विरोधाभास को लेकर सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी पड़ी.

क्या है पूरा मामला?

31 जुलाई 2025 को BEST के GM एस.वी.आर. श्रीनिवास सेवानिवृत्त हुए. इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने 5 फरवरी को उन्हें पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा था. रिटायरमेंट के बाद नया GM नियुक्त करने की जरूरत सामने आई.

BEST वर्कर्स यूनियन ने सेवानिवृत्त कर्मियों को ग्रैच्युटी न मिलने पर मोर्चा निकालने की चेतावनी दी थी. इस स्थिति में नगर विकास विभाग ने GM का कार्यभार किसी अधिकारी को सौंपने की प्रक्रिया शुरू की.

दो आदेश और भ्रम की स्थिति

पहले नगर विकास विभाग की ओर से प्रक्रिया शुरू की गई थी कि GM का अतिरिक्त प्रभार श्रीमती अश्विनी जोशी को सौंपा जाएगा। लेकिन इसी बीच 5 अगस्त को सामान्य प्रशासन विभाग ने IAS आशीष शर्मा को यह जिम्मेदारी देने का आदेश जारी कर दिया.

इससे दो आदेश सामने आए, एक मुख्यमंत्री के अधीन विभाग से और दूसरा उपमुख्यमंत्री के अधीन विभाग से, जिससे प्रशासनिक भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई.

सरकार का स्पष्टीकरण

हालात की गंभीरता को देखते हुए नगर विकास मंत्रालय ने साफ किया कि अश्विनी जोशी को GM का कार्यभार सौंपने संबंधी कोई आदेश औपचारिक रूप से जारी नहीं हुआ है. सिर्फ प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन अंतिम निर्णय नहीं लिया गया. अब जबकि सामान्य प्रशासन विभाग ने आशीष शर्मा को नियुक्त कर दिया है, तो वही आदेश प्रभावी माना जाएगा.

इस बयान से यह स्पष्ट हो गया कि दो मंत्रालयों के बीच जो भ्रम की स्थिति थी, वह केवल प्रक्रिया की समानांतरता के कारण उत्पन्न हुई.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra News: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
महाराष्ट्र: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

वीडियोज

Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget