एक्सप्लोरर

Maharashtra News: ED के सामने नहीं पेश हुए महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और शिवसेना नेता अनिल परब, बताई ये वजह

ED Notice To Anil Parab: महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री और शिवनेता नेता, ईडी के बुलावे पर पेश नहीं हुए. उन्होंने अपनी गैरहाजिरी की वजह एक पत्र के माध्यम से निदेशालय को बताया है.

Maharashtra Minister Anil Parab Skip ED Notice: महाराष्ट्र (Maharashtra) के परिवहन मंत्री और शिवसेना नेता अनिल परब (Anil Parab) बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश नहीं हुए. उन्हें महाराष्ट्र के तटीय हिल स्टेशन दापोली में एक रिसॉर्ट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था. अपनी गैर-हाजिरी पर सफाई देते हुए परब ने कहा कि मुझे मंगलवार को समन मिला और चूंकि मैं फिलहाल मुंबई में नहीं हूं, इसलिए मैं ईडी के सामने पेश नहीं हो सका."

मंत्री ने कहा कि उन्होंने एजेंसी को एक पत्र के माध्यम से पेश होने में असमर्थता के बारे में सूचित किया है. उन्होंने आगे कहा, "मुझे अभी दूसरी तारीख पर नहीं बुलाया गया है, लेकिन मैं निश्चित रूप से एजेंसी के सामने पेश होऊंगा." वहीं परब ने कहा है कि विचाराधीन रिजॉर्ट उसका नहीं है.

पिछले महीने मंत्री परब ने दी थी ये सफाई 

राज्य सरकार में मंत्री ने 26 मई को मीडिया को बताया था कि यह रिजॉर्ट सदानंद कदम के स्वामित्व में है, जिसके बारे में उन्होंने अदालत को सूचित भी किया है. रिसॉर्ट अभी शुरू भी नहीं हुआ है और फिर भी उन्होंने मेरे खिलाफ पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और मुझे नोटिस भेजा है. इसी समय ईडी द्वारा परब से संबंधित सात परिसरों और मुंबई, पुणे और रत्नागिरी में उनके करीबी लोगों पर छापेमारी की गई थी.

Maharashtra: गुलाब और चॉकलेट देकर स्कूलों में पहले दिन बच्चों का स्वागत, टीचरों ने बनाई रंगोली

8 मार्च को आयकर विभाग ने भी की थी छापेमारी

8 मार्च को, आयकर विभाग ने मुंबई, पुणे, रत्नागिरी और सांगली में 26 परिसरों की तलाशी ली, जो परब के करीबी माने जाने वाले एक उप क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) बजरंग खरमाते और एक केबल ऑपरेटर सदानंद कदम से जुड़े थे. बकौल, इंडियन एक्सप्रेस, तलाशी के दौरान, जांचकर्ताओं को 2017 में दापोली में परब द्वारा जमीन की खरीद से संबंधित अनियमितताओं का पता चला है. बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने भी परब के खिलाफ पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को कई शिकायतें की थीं, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उनके दापोली रिसॉर्ट ने कई तटीय विनियमन क्षेत्र (सीआरजेड) नियमों का उल्लंघन किया है.

Maharashtra Corona Update: महाराष्ट्र में कोरोना का तांडव, एक दिन में ही मिले 4 हजार से ज्यादा नए मामले, जानें- मुंबई का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके परिवार से मुलाकात पर बौखलाई BJP! शिंदे से की नेताओं पर कार्रवाई की मांग
अभिजीत दीपके परिवार से मुलाकात पर बौखलाई BJP! शिंदे से की नेताओं पर कार्रवाई की मांग
स्कूटर संग गड्ढे में गिरी महिला, पति की आंखों के सामने ट्रक ने कुचला
स्कूटर संग गड्ढे में गिरी महिला, पति की आंखों के सामने ट्रक ने कुचला
उद्धव ठाकरे गुट ने फिर की अमित शाह के इस्तीफे की मांग, इस बार कुलगाम का जिक्र
उद्धव ठाकरे गुट ने फिर की अमित शाह के इस्तीफे की मांग, इस बार कुलगाम का जिक्र
पालघर: ससुर के धक्के से बहू की मौत, बेटी को गोद में लेने पर हुआ था विवाद
पालघर: ससुर के धक्के से बहू की मौत, बेटी को गोद में लेने पर हुआ था विवाद

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए आगे, कांग्रेस पर मामूली बढ़त
Live: दतिया उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए आगे, कांग्रेस पर मामूली बढ़त
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
Parenting Mistakes: मां-बाप की 7 गलतियां, जिससे कम हो जाता है बच्चों का कॉन्फिडेंस
मां-बाप की 7 गलतियां, जिससे कम हो जाता है बच्चों का कॉन्फिडेंस
Embed widget