एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोपी को लेकर बड़ा खुलासा, PIO एजेंट को शेयर की थी ये जानकारी

Maharashtra News: महाराष्ट्र एटीएस की जांच में खुलासा हुआ कि जासूसी के आरोप रवि वर्मा को PIO की जिस महिला एजेंट ने अपनी जाल में फंसाया था, उन्होंने नाम पायल शर्मा और इस्प्रित बताया था.

Maharashtra Latest News: महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में ठाणे से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. आरोपी रवि वर्मा ने पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव (PIO) के एजेंट को सब मिलाकर कुल 14 अलग-अलग वॉरशिप और सबमरीन की जानकारी शेयर की थी.

महाराष्ट्र एटीएस की जांच में आगे खुलासा हुआ कि रवि वर्मा को PIO की जिस महिला एजेंट ने अपनी जाल में फंसाया था, उन्होंने नाम पायल शर्मा और इस्प्रित बताया था. जांच में आगे खुलासा हुआ है कि PIO की महिला एजेंट ने उसे कहा था कि उसको वॉरशिप कैसा होता है, उसमें क्या कुछ होता है, यह जानने में बहुत रुचि है.

शख्स को बरगलाकर ली गई जानकारी

पायल ने आगे उससे कहा था कि वो वॉरशिप और सबमरीन पर प्रोजेक्ट बना रही है, जिसमें उसे उसकी मदद चाहिए. इस तरह से उसे बरगलाकर जानकारी इकट्ठा करने लगी. आरोपी रवि को पता है कि नेवल डॉक में मोबाइल अलाउड नहीं है, इस वजह से वह जिस भी वॉरशिप या सबमरीन पर काम करने के लिए जाता था, वह वहां की डिफेक्ट लिस्ट और अन्य जानकारी को याद कर लेता था. 

इसके बाद रवि जब काम से छूटता था (घर के लिए निकलता था) और उसे उसका मोबाइल वापस मिलता था, तब वह उन सारी जानकारी को लिखकर या फिर वॉइस नोट के जरिए PIO के एजेंट को व्हाट्सएप के जरिए भेजता था.

अधिकारी ने क्या बताया था?

इससे पहले एक अधिकारी ने बताया था कि आरोपी को एक पाकिस्तानी एजेंट ने ‘हनीट्रैप’ में फंसाया था. उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी एजेंट ने महिला बनकर फेसबुक पर आरोपी के साथ दोस्ती की थी. उन्होंने बताया कि आरोपी ने नवंबर 2024 से मार्च 2025 तक व्हाट्सऐप के जरिये ‘पाकिस्तानी खुफिया ऑपरेटिव’ के साथ एक महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान के बारे में संवेदनशील जानकारी साझा की थी. 

अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एटीएस की ठाणे इकाई ने दो अन्य लोगों के साथ उक्त आरोपी को हिरासत में लिया. उन्होंने बताया कि शुरुआती पूछताछ के बाद उस व्यक्ति को सरकारी गोपनीयता अधिनियम की धारा 3 (जो जासूसी से संबंधित है) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 61 (2) (आपराधिक साजिश) के तहत गिरफ्तार किया गया. अधिकारी के मुताबिक पूछताछ के बाद हिरासत में लिये गए अन्य दो लोगों को छोड़ दिया गया. उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
Pune News: चाकन इंडस्ट्रियल एरिया की समस्या पर शरद पवार ने जताई चिंता, सरकार की ये मांग
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया की समस्या पर शरद पवार ने जताई चिंता, सरकार की ये मांग
नागपुर स्नातक सीट पर BJP का मेगा प्लान, रविंद्र चव्हाण ने विदर्भ में संभाला चुनावी मोर्चा
नागपुर स्नातक सीट पर BJP का मेगा प्लान, रविंद्र चव्हाण ने विदर्भ में संभाला चुनावी मोर्चा

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget