एक्सप्लोरर

हनीट्रैप की कथित कहानी से दहली महाराष्ट्र की सियासत, 72 अधिकारी समेत पूर्व मंत्री भी शिकार!

Maharashtra News: सूत्रों ने बताया कि तीन लोगों ने शिकायतें दर्ज कराई हैं. तीनों शिकायतों में गंभीर आरोप लगे हैं. विधानसभा में कांग्रेस नेता नाना पटोले ने ये मुद्दा उठाया.

महाराष्ट्र के 72 प्रथम श्रेणी के प्रशासनिक अधिकारियों, सिविल सर्विस अधिकारियों और पूर्व मंत्रियों को कथित रूप से हनीट्रैप में फंसाने का चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. सूत्रों ने बताया है कि इस मामले में मुम्बई से सटे ठाणे क्राइम ब्रांच को कुल तीन शिकायतें मिलने का दावा किया जा रहा है. पुलिस द्वारा इन शिकायतों की गोपनीय जांच की जा रही है.

तीनों शिकायतों में गंभीर आरोप हैं- सूत्र

सूत्रों ने बताया कि नाशिक के एक वरिष्ठ अधिकारी, नवी मुंबई के एक व्यक्ति और ठाणे के एक बड़े व्यक्ति ने ये शिकायतें दर्ज कराई हैं. तीनों शिकायतों में गंभीर आरोप हैं और उच्च-स्तरीय गोपनीय जांच चल रही है.

अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया- सूत्र

सूत्रों के मुताबिक, शिकायतकर्ताओं के नाम गोपनीय रखते हुए अधिकारियों के नामों की जांच की जा रही है क्योंकि उनका मानना है कि इस मामले की जांच के दौरान उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की जानी चाहिए. सूत्रों ने यह भी बताया कि अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है.

सूत्रों का यह भी दावा किया है की नाशिक में किसी जगह कथित रूप से एक फाइव स्टार नुमा कमरा बनाया गया है. जहां जकूजी और बेहतरीन एंबियंस है और इसी जगह पर आए अधिकारियों को कथित रूप से शिकार बनाया जाता था.

सूत्रों की मानें तो जिनके साथ यह हुआ है, उनकी पहचान सामने नहीं आये इसके लिए जांच को बड़ी ही गोपनीय तरीके से किया जा रहा है. हांलाकि पुलिस इस संदर्भ में जानकारी देने से भी कतरा रही है.

विधानसभा में नाना पटोले ने उठाया मुद्दा

राज्य के उच्च पदस्थ अधिकारियों को हनीट्रैप में फंसाकर उनसे रंगदारी वसूलने की घटना ने महाराष्ट्र के प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है. महाराष्ट्र कांग्रेस नेता और विधायक नाना पटोले ने आज (16 जुलाई) विधानसभा में व्यवस्था के प्रश्न के माध्यम से यह मुद्दा उठाया. उन्होंने सरकार से स्पष्टीकरण भी मांगा. इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार को मामले का उचित संज्ञान लेने का निर्देश दिया.

नाना पटोले ने कहा कि राज्य में एक बहुत ही महत्वपूर्ण मामला सामने आ रहा है. कुछ लोग हनीट्रैप के ज़रिए हमारे राज्य के गोपनीय दस्तावेज़ हासिल कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि चर्चा है कि इस मामले में राज्य के वरिष्ठ अधिकारी, आईएएस अधिकारी और कुछ मंत्री भी शामिल हैं. राज्य के गोपनीय दस्तावेज़ बाहर जाएं इसके लिए एक हनीट्रैप बिछाया गया है.

इस मामले को सदन के संज्ञान में लाना मेरा कर्तव्य- पटोले

कांग्रेस नेता ने कहा, "इसमें वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं. मैं इस महत्वपूर्ण मामले को सदन के संज्ञान में लाना अपना कर्तव्य समझता हूं. अगर इस हनीट्रैप के ज़रिए गोपनीय दस्तावेज़ असामाजिक संगठनों के पास पहुंच गए तो राज्य समेत पूरी व्यवस्था को बहुत बड़ा नुकसान होगा.

नाना पटोले ने विधानसभा अध्यक्ष से की ये मांग

नाना पटोले ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को संबोधित करते हुए कहा, "इस मामले में राज्य में क्या चल रहा है? सरकार को शाम तक सदन के सामने तथ्य स्पष्ट करने चाहिए. आपको सरकार से यह जानकारी मांगकर सदन को सूचित करना चाहिए." इस पर अध्यक्ष ने सरकार को इस पर उचित संज्ञान लेने का निर्देश दिया.

विधायक नाना पटोले ने आगे कहा कि इस मामले में राज्य सरकार हनीट्रैप में शामिल मंत्रियों, पूर्व मंत्रियों और मौजूदा अधिकारियों के नाम विधानसभा में पेश करने चाहिए.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
'त्योहार से बड़ा है देश', संजय राउत बोले- 1 नवंबर को ही होगा प्रदर्शन
'त्योहार से बड़ा है देश', संजय राउत बोले- 1 नवंबर को ही होगा प्रदर्शन
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
ट्रंप के करीबी नेताओं को झटका, ब्राजील में लूला की वापसी और सर्बिया में छात्रों की जीत; अब नेतन्याहू की परीक्षा
ट्रंप के करीबी नेताओं को झटका, ब्राजील में लूला की वापसी और सर्बिया में छात्रों की जीत; अब नेतन्याहू की परीक्षा
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget