एक्सप्लोरर

VIDEO: NCP नेता जितेंद्र आव्हाड और BJP विधायक गोपीचंद पडलकर भिड़े, गाली-गलौज तक पहुंचा मामला

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र विधान भवन के बाहर गेट पर गोपीचंद पडलकर और जितेंद्र आव्हाड के बीच जोरदार बहस हो गई. घटना उस समय हुई जब गोपीचंद पडलकर अपनी कार से उतरे.

महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है और पिछले कुछ दिनों से नेता एक-दूसरे पर जमकर बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं. लेकिन अब यह सियासी जुगलबंदी गालियों तक पहुंच गई है. विधान भवन के बाहर राष्ट्रवादी कांग्रेस (NCP) नेता और विधायक जितेंद्र आव्हाड तथा बीजेपी विधायक गोपीचंद पडलकर के बीच गाली-गलौज का वीडियो सामने आया है.

पिछले कुछ दिनों से दोनों नेताओं के बीच माहौल गरमाया हुआ था. कुछ दिन पहले विधान भवन परिसर में जाते समय जितेंद्र आव्हाड ने नाम लिए बिना गोपीचंद पडलकर पर निशाना साधते हुए 'मंगलसूत्र चोर का… मंगलसूत्र चोर का'...नारे लगाए थे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. इसके बाद दोनों नेताओं के समर्थकों ने भी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था.

गोपीचंद पडलकर और जितेंद्र आव्हाड के बीच बहस

लेकिन अब मामला सोशल मीडिया से निकलकर आमने-सामने की भिड़ंत तक पहुंच गया. विधान भवन के बाहर गेट पर गोपीचंद पडलकर और जितेंद्र आव्हाड के बीच जोरदार बहस हो गई. घटना उस समय हुई जब गोपीचंद पडलकर अपनी कार से उतरे और गाड़ी का दरवाजा जोर से बंद कर दिया. इस पर जितेंद्र आव्हाड ने आरोप लगाया कि दरवाजा जानबूझकर जोर से बंद किया गया, जिससे उन्हें चोट लग सकती थी. इसी बात पर दोनों नेताओं में गाली-गलौज और जुबानी झड़प शुरू हो गई.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABPmajha (@abpmajhatv)

पडलकर बिना नाम लिए कर रहे शरद पवार की आलोचना

बता दें कि बीजेपी विधायक गोपीचंद पडलकर लगातार बिना नाम लिए एनसीपी (SP) प्रमुख शरद पवार और सांसद सुप्रिया सुले की आलोचना कर रहे हैं. कुछ दिन पहले उन्होंने बिना नाम लिए शरद पवार परिवार की तीखी और जातिवादी आलोचना की थी. इसी को लेकर NCP (SP) भी उन पर हमलावर है. 

मानसून सत्र के पहले ही दिन सोमवार (14 जुलाई) को महाराष्ट्र विधानसभा में जोरदार हंगामा हुआ था. शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे और शिंदे गुट के विधायक निलेश राणे आपस में भिड़ गए थे. 

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget