एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र भारी बारिश का कहर! मुंबई में 28 जून तक हाई अलर्ट

Mumbai News: मुंबई में भारी बारिश ने जलभराव, ट्रैफिक जाम की परेशानी बढ़ा दी है. कुंडलिका नदी खतरे के निशान से ऊपर. उन्नई बांध के गेट खुले. IMD ने 28 जून तक येलो अलर्ट और हाई टाइड की चेतावनी जारी की.

Maharashtra Weather News: महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. मुंबई में बारिश के कारण लोगों को जलभराव और जाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. पूना पर्वत गाम और जहांगीर पुरा जैसे निचले इलाकों में भारी जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है.

हालात यह हैं कि सड़कें पानी से भरे तालाबों में तब्दील हो गई हैं, जिस वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है. मुंबई में समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं. मुंबई में हाई टाइड को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है. इसके अलावा, महाराष्ट्र के रायगढ़ में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण कुंडलिका नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है. कुंडलिका नदी चेतावनी स्तर के निशान को पार कर गई है.

उन्नई बांध के दो गेट को खोल दिए गए है

बताया जा रहा है कि उन्नई बांध के दो गेट को खोल दिए गए है, जिस वजह से कुंडलिका नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हुई है. सुरक्षा के मद्देनजर कुंडलिका नदी पर बने पुराने और कम ऊंचाई वाले पुल को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है. एहतियात के तौर पर पुलिस प्रशासन और स्थानीय तहसील प्रशासन इस क्षेत्र पर कड़ी नजर रख रहा है. 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई के लिए 24 जून से 28 जून तक येलो अलर्ट जारी किया है. 24 जून से 28 जून 2025 तक लगातार 5 दिनों तक समुद्र में हाई टाइड का अलर्ट जारी किया गया है. हाई टाइड के दौरान समुद्र में साढ़े चार मीटर से अधिक ऊंची लहरें उठेंगी. इसका मतलब है कि इन दिनों में मुंबई में भारी बारिश हो सकती है. BMC डिजास्टर कंट्रोल रूम ने अडवाइजरी जारी की है.

गुजरात के सूरत में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश

साथ ही, गुजरात के सूरत में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. वराछा, कपोदरा, कटारगाम, वेद रोड और जहांगीर पुरा जैसे निचले इलाकों में भारी जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. इतना ही नहीं, सूरत के बारडोली इलाके में स्थित आशापुरी मंदिर के पास जलभराव हो गया है, जिससे लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

इसके अलावा, दीपनगर इलाके में घरों और दुकानों में बारिश का पानी भर गया है. इसके अलावा, गुजरात के तापी जिले में मंगलवार सुबह से हो रही भारी बारिश से व्यारा, वालोद, बाजीपुरा और सोनगढ़ जैसे इलाके प्रभावित हुए हैं. वालोद के पास कलमकुई और वांस्कुई-माधी के बीच सड़क पर नाले का पानी आ गया है.

Input By : Weather News
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget