एक्सप्लोरर

वोटर्स की संख्या बढ़ने पर राहुल गांधी ने घेरा तो सीएम देवेंद्र फडणवीस बोले, 'कई जगह तो कांग्रेस...'

Maharashtra Voters Issue: कांग्रेस के नेता राहुल गांधी महाराष्ट्र में वोटर्स की संख्या को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं. इस बीच सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस नेता पर पलटवार किया है.

Maharashtra Voters: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में वोटिंग में बड़े स्तर पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मंगलवार (24 जून) को घेरा. राहुल गांधी ने दावा किया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अपने निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या केवल पांच महीनों में आठ प्रतिशत बढ़ गई.

इसके बाद सीएम ने खुद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि झूठ बोले कौवा काटे, काले कौवे से डरियो.  उन्होंने कहा, ''राहुल गांधी, माना कि महाराष्ट्र की करारी हार की आपकी पीड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. लेकिन कब तक हवा में तीर चलाते रहोगे?''

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, ''वैसे आप की जानकारी के लिए, महाराष्ट्र में ऐसे 25 से अधिक चुनाव क्षेत्र हैं, जहां 8% से अधिक मतदाता लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच बढ़े हैं और कई जगह कांग्रेस जीती है.''

सीएम ने इन क्षेत्रों का किया जिक्र

उन्होंने कहा, ''मेरे दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र से लगे पश्चिम नागपुर चुनाव क्षेत्र में 7% मतदाता (27,065) बढ़े और वहाँ कांग्रेस के उम्मीदवार विकास ठाकरे चुनाव जीते.  उत्तर नागपुर में 7% (29,348) मतदाता बढ़े और कांग्रेस से नितिन राऊत जीते. पुणे जिले में वड़गांव शेरी में 10% (50,911) मतदाता बढ़े और शरद पवार गुट के बापूसाहेब पठारे जीते, मालाड पश्चिम में 11% (38,625) मतदाता बढ़े और आपके कांग्रेस पार्टी के असलम शेख जीते. मुंब्रा में 9% (46,041) मतदाता बढ़े और शरद पवार गुट के जितेंद्र आव्हाड जीते.''

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ''सहयोगी दलों से भलेही नहीं, लेकिन अपनी ही पार्टी के असलम शेख, विकास ठाकरे, नितिन राऊत जैसे पुराने सहयोगीयों से, इस ट्वीट से पहले एक बार बात कर लेते, तो अच्छा होता. कम से कम कांग्रेस में संवाद के अभाव का इतना बुरा प्रदर्शन नहीं होता…''

राहुल गांधी ने क्या कहा?

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, ''महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के अपने निर्वाचन क्षेत्र में, मतदाता सूची में केवल 5 महीनों में 8% की वृद्धि हुई. कुछ बूथों पर 20-50% की वृद्धि देखी गई. बीएलओ ने अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वोट डालने की सूचना दी. मीडिया ने बिना किसी सत्यापित पते वाले हजारों मतदाताओं को उजागर किया. और ईसी? चुप - या मिलीभगत! ये अलग-अलग गड़बड़ियां नहीं हैं. ये वोट की चोरी है. छिपाना ही स्वीकारोक्ति है.''

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस को BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा... कर्नाटक में विज्ञापन पर बवाल
खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस के विज्ञापन पर BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
'भारत और PAK का बंटवारा कराने के लिए', मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
RSS चीफ मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न देने की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम में आने का दिया ऑफर!
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम को दिया बड़ा ऑफर

वीडियोज

Janhit With Romana Ishar Khan: 'परमात्मा जिम्मेदार'...कोई नहीं गुनहगार? | Surajkund Mela
म्यूजिक के खौफ में नौजवानों को फांसी
Uttarakhand में अपने पैतृक गांव पहुंचे CM Yogi का दिखा अलग अंदाज | ABP News
Surajkund Mela Accident: नहीं रूक रहा हादसे का कहर..मौतों की जिम्मेदारी कौन लेगा? | Haryana News
Sandeep Chaudhary Debate: रूसी तेल पर अमेरिकी फरमान...किसका नफा, किसे नुकसान? | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस को BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा... कर्नाटक में विज्ञापन पर बवाल
खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस के विज्ञापन पर BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
'भारत और PAK का बंटवारा कराने के लिए', मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
RSS चीफ मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न देने की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम में आने का दिया ऑफर!
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम को दिया बड़ा ऑफर
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार आया उछाल, सनी की फिल्म बनी 300 करोड़ी
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार आया उछाल, सनी की फिल्म बनी 300 करोड़ी
'भले ही युद्ध थोप दिया जाए, न्यूक्लियर इनरिचमेंट नहीं छोड़ेंगे', अमेरिका से बातचीत के बीच ईरान की ट्रंप को दो टूक
'भले ही युद्ध थोप दिया जाए, लेकिन न्यूक्लियर इनरिचमेंट...', US से बातचीत के बीच ईरान की दो टूक
UPI से गलत हो गया पेमेंट तो कैसे वापस मिलेगा पैसा? इससे ज्यादा देर की तो होगा तगड़ा नुकसान
UPI से गलत हो गया पेमेंट तो कैसे वापस मिलेगा पैसा? इससे ज्यादा देर की तो होगा तगड़ा नुकसान
Video: जब कव्वाली सुन भावुक हो गए पीएम नरेंद्र मोदी, विपक्ष के साथ बैठ जमकर बजाई थी तालियां, वीडियो वायरल
जब कव्वाली सुन भावुक हो गए पीएम नरेंद्र मोदी, विपक्ष के साथ बैठ जमकर बजाई थी तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget