एक्सप्लोरर

Maharashtra: राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के एक बयान के बाद मंचा हंगामा, अब गवर्नर ने इस मामले में दी सफाई

Maharashtra के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के एक बयान से महाराष्ट्र में हंगामा मच गया है. मामले को बढ़ता देख राज्यपाल ने सफाई पेश की है. उन्होंने कहा है कि यहां राज्यपाल के रूप में काम मुझे गर्व है.

Governor Koshyari Remark Row: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) के एक बयान के बाद राज्य में सियासत तेज हो गई है. दरअसल बीते दिन राज्यपाल ने की इस टिप्पणी से विवाद खड़ा कर दिया कि अगर गुजरातियों और राजस्थानियों को राज्य से हटा दिया जाता है, तो मुंबई के पास पैसे नहीं होंगे. कोश्यारी ने मुंबई के अंधेरी में एक चौक के उद्घाटन और नामकरण समारोह के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि “कभी-कभी मैं महाराष्ट्र में लोगों से कहता हूं कि अगर गुजराती और राजस्थानी लोगों को यहां से हटा दिया गया, तो आपके पास पैसे नहीं रहेंगे. आप मुंबई को आर्थिक राजधानी कहते हैं, लेकिन अगर ये (गुजराती और राजस्थानी) लोग यहां नहीं हैं, तो इसे आर्थिक राजधानी नहीं कहा जाएगा.” 

राज्यपाल ने अब दी ये सफाई

अब इस बयान को लेकर राज्यपाल ने सफाई दी है. उन्होंने कहा है कि "मुंबई, महाराष्ट्र को अपने आप पर गर्व है. यह देश की आर्थिक राजधानी भी है. मुझे गर्व है कि मुझे एक राज्यपाल के रूप में छत्रपति शिवाजी महाराज और मराठी लोगों की इस भूमि की सेवा करने का अवसर मिला. इस वजह से मैंने बहुत ही कम समय में मराठी भाषा सीखने की कोशिश की." आगे उन्होंने कहा कि "कल राजस्थानी समाज के कार्यक्रम में मैंने जो बयान दिया था, उसमें मेरा मराठी लोगों को कम करके आंकने का कोई इरादा नहीं था. मैंने केवल गुजराती और राजस्थानी मंडलों द्वारा व्यापार में किए गए योगदान पर बात की."

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव की आशंका पर बोले शरद पवार, कहा- कल हो जाए चुनाव तो भी हम तैयार

मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर किया गया पेश- राज्यपाल

आगे सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि "मराठी लोगों ने मेहनत कर महाराष्ट्र का निर्माण किया. इसीलिए आज कई मराठी उद्यमी प्रसिद्ध हैं. वे न केवल महाराष्ट्र में, बल्कि भारत में और पूरी दुनिया में मराठी का झंडा बड़े पैमाने पर गाड़ रहे हैं. इसलिए मराठी लोगों के योगदान को कम करके आंकने का सवाल ही नहीं उठता. लेकिन हमेशा की तरह मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया. महाराष्ट्र के निर्माण में मराठी लोगों की मेहनत का सबसे ज्यादा योगदान है. हाल ही में राजनीतिक चश्मे के माध्यम से सब कुछ देखने की दृष्टि विकसित हुई है, हमें उसे बदलना होगा. एक समुदाय की सराहना करना दूसरे समुदाय का अपमान नहीं है."

राज्यपाल कोश्यारी ने अपने ट्वीट में आगे सफाई दी कि "राजनीतिक दलों को इस पर अकारण विवाद नहीं खड़ा करना चाहिए. कम से कम मेरे द्वारा मराठी लोगों का कभी अपमान नहीं किया जाएगा. विभिन्न जातियों और समुदायों से बनी इस मराठी भूमि की प्रगति और विकास में सभी का योगदान है और मराठी लोगों का योगदान अधिक है."

Watch: राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के एक बयान से मचा हंगामा, कांग्रेस-शिवसेना ने की माफी की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NCP में आंतरिक विवाद शुरू, सुनील तटकरे के अध्यक्ष पद पर EC में शिकायत
NCP में आंतरिक विवाद शुरू, सुनील तटकरे के अध्यक्ष पद पर EC में शिकायत
'अमित शाह के सदन में आने की सिर्फ अफवाह है', संजय राउत का गृहमंत्री पर निशाना
'अमित शाह के सदन में आने की सिर्फ अफवाह है', संजय राउत का गृहमंत्री पर निशाना
मुंबई में बारिश के बीच हाई टाइड का असर, समुद्र किनारे अलर्ट
मुंबई में बारिश के बीच हाई टाइड का असर, समुद्र किनारे अलर्ट
महाराष्ट्र में एनालॉग पनीर पर बैन, जानें कैसे करें पहचान, ABP न्यूज ने की जांच
महाराष्ट्र में एनालॉग पनीर पर बैन, जानें कैसे करें पहचान, ABP न्यूज ने की जांच

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget