एक्सप्लोरर

Maharashtra: महाराष्ट्र में बाल ठाकरे के नाम पर खुलेंगे 700 स्वास्थ्य क्लीनिक, सीएम शिंदे का एलान

Maharashtra News: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता के लिए शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे (Bal Thackeray) के नाम पर 700 स्वास्थ्य क्लीनिक खोले जाएंगे.

Maharashtra 700 Aapla Davakhana: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने मंगलवार को प्रदेश की जनता के लिए बड़ा एलान किया. सीएम शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार प्रदेश में शिवसेना (Shiv Sena) के संस्थापक बाल ठाकरे (Bal Thackeray) के नाम पर राज्य में 700 स्वास्थ्य क्लीनिक (Health Clinics)खोलेगी. शिंदे सरकार द्वारा खुलने वाले इन स्वास्थ्य क्लीनिक को आपला दवाखाना (Aapla Davakhana) कहा जाएगा. महाराष्ट्र सरकार के 700 स्वास्थ्य क्लीनिक बहुत जल्द ही जनता के लिए खोले जाएंगे.

सीएम शिंदे ने आपला दवाखाना को लेकर बयान देते हुए कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्वास्थ्य बजट को दोगुना किया जाएगा. आपला दवाखाना पहल के पीछे का उद्देश्य लोगों को उनके घरों के करीब स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कराना है. राज्य में लगभग 700 ऐसे क्लीनिक खोले जाएंगे और अकेले मुंबई में 227 ऐसी सुविधाएं मिलेंगी. जिनमें से 50 को 2 अक्टूबर को शुरू किया गया था.

हर जिले में खुलेगा एक मेडिकल कॉलेज

महाराष्ट्र सीएम शिंदे ने कहा कि राज्य सरकार ने हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोलने का फैसला किया है. सरकार के इस फैसले से ग्रामीण इलाकों के लोगों को बेहतर इलाज मिल सकेगा. सीएम ने कहा कि जिला स्तर पर मेडिकल कॉलेज यह सुनिश्चित करेंगे कि ग्रामीण क्षेत्रों को पर्याप्त संख्या में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ मिले. इसके अलावा राज्य में स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए, प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों, उप-अस्पतालों और ग्रामीण अस्पतालों को ग्रेडेड किया जाएगा. वहीं सरकार राज्य में कैथीटेराइजेशन प्रयोगशालाएं भी खोलेगी.

शिंदे और ठाकरे गुट की पहला चुनावी आमना-सामना

बता दें कि शिवसेना की फूट के बाद पहली बार शिंदे गुट और ठाकरे गुट चुनावी मैदान में आमने-सामने होंगे. मुंबई की अंधेरी ईस्ट विधानसभा पर होने वाला उपचुनाव दोनों गुटों के लिए काफी अहम माना जा रहा है. यह चुनाव इन दोनों गुट के लिए लोकप्रियता परीक्षा भी कहा जा रहा है. अंधेरी ईस्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए 3 नवंबर को इस सीट पर वोटिंग होगी और 6 नवंबर को नतीजे आएंगे.

Mumabi News: शिवसेना सांसद संजय राउत को नहीं मिली राहत, अदालत ने हिरासत बढ़ाई, अब इस तारीख को होगी सुनवाई

Inter-caste Marriage Scheme: महाराष्ट्र सरकार की इस योजना के तहत शादी करने पर मिलेंगे 3 लाख रुपए, जानिए आवेदन की प्रकिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget