एक्सप्लोरर

Exit Poll 2024: उद्धव ठाकरे और शरद पवार को पार्टी टूटने के बाद मिली सहानुभूति? एग्जिट पोल में बड़ा खुलासा

Exit Poll 2024: एबीपी सी वोटर सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2024 में महाविकास अघाड़ी को 23 से 25 सीटें मिलेंगी, जबकि महायुति को 22 से 26 सीटें मिलेंगी.

Maharashtra Lok Sabha Election Exit Poll Results 2024: लोकसभा चुनाव का मैरॉथन एक जून को आखिरी चरण के मतदान के साथ खत्म हो गया है. वोटिंग खत्म होते ही अलग-अलग एजेंसी और न्यूज चैनलों ने एग्जिट पोल के नतीजे जारी कर दिए हैं. इन नतीजों में महाराष्ट्र में बड़ा खेल होता दिख रहा है. महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है. एग्जिट पोल के अनुसार उद्धव ठाकरे गुट और एनसीपी शरद पवार गुट में टूट के बाद दोनों पार्टियों को जनता का मिला है. 

एबीबी न्यूज सी वोटर सर्वे के अनुसार महाराष्ट्र में एनडीए यानी महायुति को 22 से 26 सीटें और "इंडिया" गठबंधन यानी महाविकास आघाड़ी को 23 से 25 सीटें हासिल हो सकती है. एग्जिट पोल में अन्य को कोई सीट नहीं दी गई है. एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, उद्धव ठाकरे की शिवसेना को 9 सीटें मिलेंगी. इस बार उद्धव ठाकरे ने 21 सीटों पर अपनी किस्मत आजमाई. जबकि एनसीपी शरद पवार ग्रुप को 6 सीटें मिलने का अनुमान है. एनसीपी शरद पवार ग्रुप ने 10 सीटों पर चुनाव लड़ा था.

किसे कितनी सीटें मिलेंगी?

महायुति

बीजेपी: 17
एकनाथ शिंदे ग्रुप : 6
अजित पवार ग्रुप: 1

महाविकास अघाड़ी

उद्धव ठाकरे ग्रुप : 9
कांग्रेस: ​​8
शरद पवार ग्रुप: 6
अन्य: 1

किसने कितनी सीटों पर चुनाव लड़ा?

महायुति

बीजेपी- 28
एकनाथ शिंदे- 15
अजित पवार - 4
महादेव जानकर-1

महाविकास अघाड़ी

उद्धव ठाकरे- 21
कांग्रेस- 17
शरद पवार - 10

क्यों पड़ी पार्टी में टूट
गौरतलब है कि दो साल पहले ही उद्धव ठाकरे एनडीए से अलग होकर यूपीए में शामिल हुए थे. उसके बाद पार्टी भी टूट गई थी और सिंबल भी चला गया था. इसके बाद प्रदेश में उद्धव ठाकरे ने जोरदार प्रचार किया. राजनीतिक पंडितों के मुताबिक, राज्य में उद्धव ठाकरे की सभाएं सबसे ज्यादा असरदार रही हैं. अनुमान यह भी है कि इसका फायदा उन्हें नतीजों में देखने को मिलेगा. ऐसा लगता है कि प्रतिष्ठा की लड़ाई में ठाकरे ने औसत काम किया है. वहीं अजित पवार के सत्तारूढ़ एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल होने के साथ ही एनसीपी में भी टूट पड़ गई थी. 

बता दें महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीटें हैं. यहां मुख्य मुकाबला महायुति (बीजेपी, शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) और महाविकास आघाडी (कांग्रेस , शिवसेना उद्धव बालासाहब ठाकरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद चंद्र पवार) के बीच है. इसके अलावा महायुति में राष्ट्रीय समाज पक्ष (RSP) के साथ महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) भी है. मनसे चुनाव नहीं लड़ी है, लेकिन आरएसपी के प्रमुख महादेव जानकर परभणी से लड़े हैं. 

2019 के आंकड़े
वहीं महाराष्ट्र में जो अन्य पार्टियां चुनाव लड़ी हैं, उनमें प्रकाश आंबेडकर की वंचित बहुजन आघाड़ी और बहुजन विकास आघाड़ी के साथ असुदद्दीन ओवैसी की AIMIM शामिल है. 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए ने राज्य में 41 सीटें जीती थी. बीजेपी को 23 और शिवसेना को 18 सीटें मिली थी. जबकि एनसीपी ने 4 और कांग्रेस ने 1 सीट जीती यानी यूपीए ने 5 सीटें जीती थी. जबकि एमआईएम-वंचित ने 1 सीट, निर्दलीय ने 1 सीट जीती थी.

ये भी पढ़ेंABP CVoter Exit Poll 2024: महाराष्ट्र में खेल! एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल में MVA ने बढ़ाई टेंशन, जानें NDA का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget