एक्सप्लोरर

CM शिंदे का जिक्र कर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, 'महाराष्ट्र में उन्हें वोट करें जो...'

Maharashtra Election 2024: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का कहना है कि वह किसी राजनीतिक पार्टी को समर्थन नहीं देते हैं बल्कि काम करने वाले लोगों को समर्थन देते हैं.

Maharashtra Assembly Election 2024: ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती (Swami Avimukteshwaranand Saraswati) भी महाराष्ट्र चुनाव (Maharashtra Election) पर नजर बनाए हुए हैं. अपने बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि महाराष्ट्र में उन्हें वोट दिया जाना चाहिए जो हिंदुओं के हित में काम कर रहे हैं. उन्होंने सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की भी तारीफ की और कहा कि वह छत्रपति शिवाजी महाराज वाला काम कर रहे हैं. उन्होंने गाय को 'राज्यमाता'  का दर्जा दिया. 

वह इसके पहले भी एकनाथ शिंदे की तारीफ कर चुके हैं. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती राजनीतिक बयानों के कारण भी चर्चा में रहते हैं. उन्होंने उस वक्त सबका ध्यान अपनी ओऱ खींचा था जब वह पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के घर पहुंचे थे. उन्होंने उद्धव ठाकरे से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में कहा था कि उनके साथ हुए विश्वासघात से हमें दुख है. जब तक वह दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बन जाते, हमारा दुख दूर नहीं होगा.

काम करने वालों को देता हूं समर्थन- अविमुक्ताश्वरानंद 

हालांकि इसके बाद वह एक कार्यक्रम में एकनाथ शिंदे के साथ नजर आए थे और उनकी तारीफ भी की थी. हाल में एबीपी न्यूज़ से बातचीत में अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा था कि महाराष्ट्र पहला ऐसा राज्य है जहां गाय को राज्य माता का दर्जा दिया है. इसलिए विधानसभा चुनाव में मौजूदा शिंदे सरकार को जीत का आशीर्वाद देते हैं. उन्होंने हालांकि यह भी साफ किया था कि जिस भी पार्टी द्वारा गाय की रक्षा को लेकर विचार रखा जाएगा उसे वह समर्थन देंगे. उन्होंने कहा था कि वह पार्टी विशेष को समर्थन नहीं देते, बल्कि जिस पार्टी का कार्य श्रेष्ठ होता है उसे ही समर्थन देते हैं. 

चुनाव से पहले बड़ा फैसला लेते हुए सितंबर में एकनाथ शिंदे की सरकार ने गाय को राज्य माता का दर्जा दिया था. इसको लेकर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि देसी गायें हमारे किसानों के लिए वरदान हैं. इसलिए उन्हें राज्य माता का दर्जा दिए जाने का फैसला किया गया है.

ये भी पढ़ें- भाई के लिए चुनाव प्रचार में उतरे एक्टर रितेश देशमुख, 'जो दावा करते हैं कि धर्म खतरे में है...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget