एक्सप्लोरर

भाई के लिए चुनाव प्रचार में उतरे एक्टर रितेश देशमुख, 'जो दावा करते हैं कि धर्म खतरे में है...'

Maharashtra Election 2024: एक्टर रितेश देशमुख भी महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार में उतर गए हैं. अपनी चुनावी रैली में वह सत्तारूढ़ दलों से विकास कार्यों को लेकर हिसाब भी मांग रहे हैं.

Maharashtra Assembly Election 2024: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) अपने भाई धीरज देशमुख के लिए चुनाव प्रचार में उतरे हैं. रितेश ने लातूर में चुनाव प्रचार में विरोधियों पर हमला करते हुए कहा, ''लोग कहते हैं कि धर्म खतरे में है, लेकिन यह तो उनकी पार्टी है जो खतरे में है. और वे अपनी पार्टी को बचाने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.'' धीरज देशमुख के सामने लातूर ग्रामीण से बीजेपी के रमेश कराड हैं.    

रितेश ने रविवार रात को रैली को संबोधित करते हुए कहा, ''भगवान कृष्ण ने कहा कि कर्म ही धर्म है. जो ईमानदारी से अपना काम कर रहे हैं वे अपना धर्म निभा रहे हैं. जो अपना काम नहीं करते उन्हें धर्म की जरूरत है. जो दावा करते हैं कि धर्म खतरे में है, तो यह उनकी पार्टी है जो खतरे में है, और वे अपनी पार्टी और खुद को बचाने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. उन्हें बताइए कि हम अपने धर्म की रक्षा खुद कर लेंगे, आप पहले विकास की बात कीजिए.''   

रितेश ने विरोधी पार्टी की जमानत जब्त करने की मांग की

रितेश देशमुख ने कहा कि देश के शिक्षित युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है और यह सरकार की जिम्मेदारी है कि उन्हें रोजगार उपलब्ध कराए. किसानों को अपनी उपज का सही दाम नहीं मिल रहा है. उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनाव की ओर इशारा करते हुए कहा कि धीरज ने उस चुनाव में 1.21 लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी. रितेश ने लातूर ग्रामीण की जनता से अपील कि इस तरह से वोट कीजिए कि विपक्ष के प्रत्याशी की जमानत जब्त हो जाए.

पूर्व सीएम विलासराव देशमुख के बेटे रितेश ने युवाओं से अपील की कि वे अपने वोट के महत्व को समझें. उन्होंने महाराष्ट्र की पहचान को बचाते हुए राज्य के हर नागरिक के सम्मान और अधिकार को सुरक्षित रखने पर जोर दिया.

ये भी पढ़ें- एयरपोर्ट पर चेक किया गया उद्धव ठाकरे का बैग, विदर्भ के दौरे पर थे पूर्व CM

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
Rhiya Ahir Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'
Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
MBBS in Russia: रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
Embed widget