एक्सप्लोरर

MVA के सुर में सुर मिलाते मौलाना मस्जिदों में कर रहे खुला प्रचार? महाराष्ट्र में तेज हुई सियासत

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर धर्म गुरुओं के भी बयान आ रहे हैं. इस बीच महाराष्ट्र के कुछ मौलानाओं के भी वीडियो सामने आए हैं जो MVA के समर्थन में बात कर रहे हैं.

Maharashtra Assembly Election 2024: बीजेपी जहां यह आरोप लगा रही है कि महाराष्ट्र में हमारे खिलाफ वोट जिहाद हो रहा है. मौलाना इस पर पब्लिक में सफाई भी दे रहे हैं लेकिन अब मस्जिदों से ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं जिसमें ये मौलाना महाविकास अघाड़ी के समर्थन में वोट डालने की अपील मुस्लिम समुदाय से करते देखे जा रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो मौलाना अरशद मदनी के भतीजे मौलाना सैयद हसन मदनी का सामने आया है. 

मस्जिदों से मौलाना का खुल्लम खुल्ला प्रचार करते दिख रहे हैं. धर्म की आड़ में मौलाना राजनीतिक तकरीर करते नजर आ रहे हैं. बीजेपी के खिलाफ मुसलमानों को एकजुट करने का प्रयास महाराष्ट्र में शुरू हो चुका है और इसी कड़ी में मौलाना सैयद हसन मदनी जुम्मे के दिन खुलेआम मस्जिद में तकरीर दे रहे हैं. 

धार्मिक स्थान से राजनीतिक तकरीर

हसन मदनी ने कहा, ''......ऐसा पूछा गया कि अल्लाह के नबी की शान में गुस्ताखी हो तो उम्मद क्या करे तो कहा गया कि उम्मद आवाज ना उठाए तो बेहतर है कि वह खत्म हो जाए और दुनिया से वजूद मिट जाए. आपके ऊपर बात की जा रही है और आपको कमजोर किया जा रहा है और मुसलमान जिंदा रहे.. खाता रहे.. पीता रहे... अपने कारोबार में लगा रहे. यह तो डूब मरने की बात है. आपको निकलकर बाहर आना होगा."

हम किसी के धर्म गुरू पर नहीं बोलते - मदनी

वीडियो में हसन मदनी कह रहे हैं, ''उन्हें बतलाना होगा कि हम मरे नहीं है, जिंदा हैं वहीं. हमारे आका के ऊपर उंगली उठाओगे हम इसको किसी कीमत पर बर्दास्त करने के लिए तैयार नहीं हैं. ना हम किसी के धर्म गुरुओं के ऊपर उंगली उठाते हैं ना हम नहीं चाहते कि कोई हमारे धर्म गुरू पर उंगली उठाए.''

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के तहत वोटिंग 20 नवंबर को होने वाली है जबकि परिणाम 23 नवंबर को आने वाला है. 18 नवंबर की शाम तक ही प्रचार किया जा सकता है. इस बीच हर पार्टी अपना जोर लगा रही है तो मुस्लिम मौलाना ब्रिगेड भी ऐक्टिव हो गया है. महायुति को हराने मस्जिदों में खुलेआम मौलाना महाविकास अघाड़ी को वोट देने की अपील कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सलमान खान पर फायरिंग के बाद बिश्नोई गैंग ने बनाया था ये प्लान

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लाडकी बहिन योजना' के पैसे महिलाएं शॉपिंग में उड़ा देती हैं? मंत्री अदिति तटकरे के बयान पर बवाल
'लाडकी बहिन योजना' के पैसे महिलाएं शॉपिंग में उड़ा देती हैं? मंत्री अदिति तटकरे के बयान पर बवाल
अहिल्यानगर: NEET में कम मार्क्स आने पर छात्रा अंकिता सांगले ने किया सुसाइड, लीक के पहले वाला पेपर अच्छा हुआ था
अहिल्यानगर: NEET में कम मार्क्स आने पर अंकिता सांगले ने दी जान, लीक के पहले वाला पेपर अच्छा हुआ था
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
'मंत्री बाद में पहले हमारे रिश्तेदार', संजय शिरसाट से मुलाकात के बाद बोले अभिजीत दीपके के पिता
'मंत्री बाद में पहले हमारे रिश्तेदार', संजय शिरसाट से मुलाकात के बाद बोले अभिजीत दीपके के पिता

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले किया सपोर्ट अब कसा तंज, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा- 'ये Gen-Z वाले...'
पहले किया सपोर्ट अब कसा तंज, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा- 'ये Gen-Z वाले...'
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
कितनी खतरनाक है यूक्रेन की फ्लेमिंगो मिसाइल, जानें इसकी मारक क्षमता?
कितनी खतरनाक है यूक्रेन की फ्लेमिंगो मिसाइल, जानें इसकी मारक क्षमता?
Embed widget