एक्सप्लोरर

Watch: शराब के नशे में धुत युवक ने चढ़कर फोड़ डाली दही-हांडी, रस्सी से खिसकता हुआ ऐसे किया कारनामा, देखें वीडियो

Ulhasnagar: उल्हासनगर में एक शराब के नशे में धुक शख्स ने गविंदाओं से पहले ही रस्सी के सहारे चढ़कर दही हांडी को फोड़ डाला. उस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

Thane News: गोकुलाष्टमी पर उल्हासनगर में शुक्रवार को उत्सव के उत्साह और कुछ शराब के नशे में धुत एक युवक ने गजब ही कारनामा कर डाला. देर शाम लगभग 11 बजे, मिट्टी का घड़ा अभी भी सातवीं मंजिल के स्तर पर ऊंचा लटका हुआ था और गोविंदाओं का इंतजार चल रहा था कि वे आएं और मटका तोड़कर और 55,000 रुपये की पुरस्कार राशि ले जाएं. उसी देर के समय में जब कुछ गोविंदा और दर्शकों की भीड़, उत्सुकता से इंतजार कर रहे थे, तभी 22 वर्षीय एक "शराबी", जो नेताजी चौक इलाके के आसपास भीख मांगता है, इमारत की छत रस्सी पर लटकते हुए वहां तक पहुंच गया, जहां दही की हांडी बंधी थी. वहां पहुंचकर उसने हांडी फोड़ को दिया.

गुस्साई भीड़ से पुलिस ने आरोपी को बचाया

नीचे खड़े लोग इस वाकिये से हैरान रह गए. गुस्से में चिल्लाते नजर आए, लेकिन, इन सबके बीच, प्राथमिकता, नशे में धुत भोला वाघमारे को सुरक्षित नीचे लाने की थी क्योंकि वह नीचे सड़क पर सात मंजिला उंचाई से दुर्घटनाग्रस्त हो सकता था. आयोजकों की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए सुनिश्चित किया गया कि रस्सी के दोनों सिरों को धीरे-धीरे ढीला किया जाए ताकि आदमी सुरक्षित रूप से जमीन पर उतर सके. इस दौरान नशे में धुत युवक ने रस्सी से कस कर पकड़ लिया. इंतजार कर रहे गोविंदाओं की गुस्साई भीड़ उस आदमी को पीटने का इंतजार कर रही थी, लेकिन मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे बचा लिया. पुलिस कर्मियों की टीम ने उसे भगा दिया, लेकिन जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया, उस पर 'शराब का सेवन करके सार्वजनिक रूप से उपद्रव करने' का आरोप लगाया.

Maharashtra News: डॉक्टर दंपति ने सर्पदंश से मौत को रोकने के लिए शुरू किया अभियान, उठाया ये बड़ा कदम

वकील ने शराबी युवक को इनाम राशि देने की रखी मांग

शनिवार को जब पुलिस ने वाघमारे को अदालत में पेश किया तो वकील सुमीत गेमनानी ने उनकी ओर से दलील देते हुए कहा कि दही हांडी उत्सव के आयोजकों को 55,000 रुपये की इनामी राशि वाघमारे को देनी चाहिए. उन्होंने तर्क दिया कि आयोजकों ने यह निर्दिष्ट नहीं किया था कि दही हांडी को कैसे तोड़ा जाए जो वाघमारे को पुरस्कार राशि के योग्य बनाती है. न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, यू एम जाधव ने वाघमारे को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया. बकौल टाइम्स ऑफ इंडिया, एडवोकेट गेमनानी ने कहा कि जलगांव के रहने वाले वाघमारे ने 11वीं पास कर ली है, लेकिन बेरोजगार होने के कारण भीख मांगते हैं. उन्होंने आगे कहा, "सरकार को गोविंददास के लिए राज्य सरकार द्वारा घोषित 5% आरक्षण कोटे के तहत उन्हें नौकरी देने पर विचार करना चाहिए."

Watch: मुंबई-अहमदाबाद हाइवे को पार करने के लिए शख्स ने फुट ओवरब्रिज पर चलाया ऑटो, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागपुर में नाबालिग लड़की का अपहरण, चाकू से किए वार, डिलीवरी ब्वॉय की मदद से पहुंची पुलिस
नागपुर में नाबालिग लड़की का अपहरण, चाकू से किए वार, डिलीवरी ब्वॉय की मदद से पहुंची पुलिस
पालघर में 19 साल की लड़की से गैंगरेप, 6 के खिलाफ केस; 4 गिरफ्तार
पालघर में 19 साल की लड़की से गैंगरेप, 6 के खिलाफ केस; 4 गिरफ्तार
मुंबई के कुर्ला में भूस्खलन, अब तक 6 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
मुंबई के कुर्ला में भूस्खलन, अब तक 6 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
महाराष्ट्र में मिलावटखोरों की खैर नहीं, अब MCOCA के तहत होगा एक्शन
महाराष्ट्र में मिलावटखोरों की खैर नहीं, अब MCOCA के तहत होगा एक्शन

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget