एक्सप्लोरर

Maharashtra News: डॉक्टर दंपति ने सर्पदंश से मौत को रोकने के लिए शुरू किया अभियान, उठाया ये बड़ा कदम

Pune News: पुणे में एक डॉक्टर दंपत्ति ने सर्पदंश से होने वाली मौत को रोकने के लिए अभियान शुरू किया है. वे अब तक 5,500 से अधिक सर्पदंश पीड़ितों को बचाने का दावा करते हैं.

Pune News: पुणे के एक छोटे से गांव की रेणुका डेंगल जब कुछ साल पहले एक खेत में काम कर रही थीं, तब एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया था. उस वक्त डेंगल पांच माह की गर्भवती थीं. 24 वर्षीय महिला के परिजन उसे एक स्थानीय ओझा के पास ले गए और इसके बाद आसपास के कुछ सरकारी अस्पतालों में ले गए, लेकिन उसे उचित इलाज नहीं मिला. डेंगल की हालत बिगड़ने पर उसे पुणे के नारायणगांव कस्बे के ‘विघ्नहर नर्सिंग क्लिनिक’ ले जाया गया.

अस्पताल एक डॉक्टर दंपति चलाता है, जो अब तक 5,500 से अधिक सर्पदंश पीड़ितों को बचाने का दावा करते हैं. महिला को अस्पताल लाए जाने तक काफी समय बर्बाद हो चुका था. डॉ सदानंद राउत और उनकी पत्नी इस दिशा में काम कर रहे हैं कि किसी की भी ‘सर्पदंश से मौत’ नहीं हो. राउत ने कहा कि महिला के पूरे शरीर में सूजन आ गई थी और उसकी हालत खराब थी. उन्होंने कहा, ‘‘हमने तुरंत उसे दवा दी और इलाज शुरू किया. महिला पर दवा ने काम किया और वह चमत्कारिक रूप से ठीक हो गई. कुछ महीने बाद, उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया.’’

डॉ राउत का है ये उद्देश्य

सर्पदंश को ग्रामीण इलाकों का प्रमुख खतरा बताते हुए डॉ राउत ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसे ‘2018 में सबसे उपेक्षित उष्णकटिबंधीय बीमारी’ के रूप में वर्णित किया है और उनका उद्देश्य 2030 तक सर्पदंश से होने वाली मौत के आंकड़े को 50 प्रतिशत तक कम करना है. डॉ राउत ने कहा, ‘‘भारत में हर साल 58,000 लोगों की सर्पदंश से मौत होती है....’’

चिकित्सक ने कहा कि वह नारायणगांव में हृदय रोग और मधुमेह का अस्पताल खोलने आए थे, लेकिन सर्पदंश से एक लड़की की मौत के बाद वह परेशान गए. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने और मेरी पत्नी ने सर्पदंश के मुद्दे पर काम करने का फैसला किया....’’ चूंकि मेडिकल की पढ़ाई के दौरान इस विषय को लंबे समय तक नहीं पढ़ाया गया था, इसलिए उन्होंने इसपर शोध करना शुरू किया और प्रसिद्ध उष्णकटिबंधीय चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ डेविड वॉरेल जैसे विशेषज्ञों की मदद ली और पुणे में जुन्नार तहसील के ग्रामीण इलाकों के लोगों का इलाज करना शुरू किया.

Mumbai News: मुंबई पुलिस को पाकिस्तान से आया आतंकी हमले का मैसेज, कहा- फिर दिलाएंगे 26/11 की याद

दर्पदंश को लेकर है ये मिथक

प्रारंभिक चुनौती लोगों को ओझा और झाड़-फूंक या आस्था के आधार पर उपचार करने वालों के पास जाने से रोकना था क्योंकि सर्पदंश को लेकर बहुत सारे मिथक और गलतफहमियां हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हमने अस्पताल को वेंटिलेटर, एंटी-स्नेक वेनम डोज और मरीजों के इलाज के लिए प्रशिक्षित स्टाफ जैसी सुविधाओं से लैस किया. हमने ग्रामीण इलाकों में सर्पदंश के इलाज में इस्तेमाल होने वाले मिथकों को खत्म करने और अंधविश्वासी तरीकों को हतोत्साहित करने पर जोर दिया.’’ डॉ राउत ने कहा, ‘‘आज, इस क्षेत्र में कोई भी ओझा या झाड़-फूंक करने वालों के पास नहीं जाता है. जब भी किसी व्यक्ति को सर्पदंश होता है, तो उसे या तो जिला अस्पताल ले जाया जाता है या हमारे अस्पताल लाया जाता है.’’

Watch: मुंबई-अहमदाबाद हाइवे को पार करने के लिए शख्स ने फुट ओवरब्रिज पर चलाया ऑटो, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
Embed widget