एक्सप्लोरर

Maharashtra Doctors Strike End: महाराष्ट्र के रेजिडेंट डॉक्टर ने वापस ली हड़ताल, सीएम एकनाथ शिंदे ने मानी ये मांगें

Maharashtra Doctors Strike: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रेजिडेंट डॉक्टर को आश्वासन दिया कि कार्यस्थल पर उनकी सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे.

Maharashtra Doctors Protest: महाराष्ट्र के रेजिडेंट डॉक्टर ने राज्य सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा के लिए कदम उठाने का आश्वासन दिए जाने के बाद गुरूवार को अपनी हड़ताल वापस ले ली. कोलकाता में एक प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म और उसकी हत्या की घटना के विरोध में 10 दिन पहले चिकित्सक हड़ताल पर चले गए थे.

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रेजिडेंट डॉक्टर को आश्वासन दिया कि कार्यस्थल पर उनकी सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यहां बताया गया कि आश्वासन के बाद, महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (एमएआरडी) ने अपनी हड़ताल वापस लेने की घोषणा की.

हड़ताल के दौरान, चिकित्सकों ने राज्य के सरकारी अस्पतालों में गैर-आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के लिए काम नहीं किया. विज्ञप्ति में कहा गया कि शिंदे ने छात्रावास की उपलब्धता और नियमित वजीफे के भुगतान की उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन भी दिया.

उच्चतम न्यायालय द्वारा अपील किए जाने के बाद, फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (एफओआरडीए) ने कोलकाता में एक प्रशिक्षु चिकित्सक से कथित तौर पर दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या की घटना के विरोध में जारी अपनी हड़ताल को ‘‘अस्थायी रूप से स्थगित’’ दिया, लेकिन कहा कि वह दो सप्ताह में अपने रुख की समीक्षा करेगा.

इससे पहले, शीर्ष अदालत ने आज देशभर में आंदोलन कर रहे चिकित्सकों से काम पर लौटने की अपील की. एसोसिएशन ने एक बयान में कहा कि उच्चतम न्यायालय की अपील के मद्देनजर और मरीजों के हित में एफओरआरडीए ने अपने सभी सदस्यों से हड़ताल को अस्थायी रूप से स्थगित करने और शुक्रवार से अपने काम पर लौटने का अनुरोध किया है.

एफओआरडीए ने इस बात पर जोर दिया कि हड़ताल को सिर्फ स्थगित किया गया है, समाप्त नहीं किया है और वे आर जी कर मेडिकल कॉलेज में अपने सहकर्मियों की मांगों से संबंधित रुख पर नजर रहे हैं और दो सप्ताह में अपने रुख की समीक्षा करेंगे.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने की मनोज जरांगे से भेंट, बोले- 'महाराष्ट्र सरकार को आरक्षण पर अब...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शरद पवार फिर अस्पताल में भर्ती, आज ही हुए थे डिस्चार्ज
शरद पवार फिर अस्पताल में भर्ती, आज ही हुए थे डिस्चार्ज
NCP में अंदरूनी कलह! सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल के पदों पर असमंजस बरकरार
NCP में अंदरूनी कलह! सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल के पदों पर असमंजस बरकरार
महाराष्ट्र में छात्रों का भत्ता बढ़ा, ट्रैफिक चालान पर 20% छूट, पढ़ें कैबिनेट के फैसले
महाराष्ट्र में छात्रों का भत्ता बढ़ा, ट्रैफिक चालान पर 20% छूट, पढ़ें कैबिनेट के फैसले
मुंबई में पटाखों को लेकर बड़ा फैसला, 2 दिसंबर तक आदेश लागू आदेश
मुंबई में पटाखों को लेकर बड़ा फैसला, 2 दिसंबर तक आदेश लागू आदेश

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget