एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने की मनोज जरांगे से भेंट, बोले- 'महाराष्ट्र सरकार को आरक्षण पर अब...'

Maratha Reservation: पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि यह मनोज जरांगे के स्वास्थ्य के बारे में पता करने के लिए एक शिष्टाचार भेंट थी. वह कुछ दिन पहले सातारा आए थे और बीमार पड़ गए थे.

Prithviraj Chavan met Manoj Jarange: वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने गुरूवार को जालना में मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे से मुलाकात की और कहा कि महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार को इस समुदाय की आरक्षण मांगों पर जल्द निर्णय लेना चाहिए.

पूर्व मुख्यमंत्री चव्हाण ने कहा कि यह जरांगे के स्वास्थ्य के बारे में पता करने के लिए एक शिष्टाचार भेंट थी क्योंकि वह कुछ दिन पहले सातारा आए थे और बीमार पड़ गए थे.

चव्हाण ने कहा, ‘‘मैं उनसे सातारा में मिलना चाहता था, लेकिन उनके जल्दी चले जाने के कारण नहीं मिल सका. इसलिए मैं यहां अंतरवाली सरती आया हूं. वह मराठा समुदाय के लिए आंदोलन कर रहे हैं. मैंने उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा. वह नि:स्वार्थ आंदोलन कर रहे हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मंडल आयोग और काका कालेलकर आयोग ने मराठाओं को पिछड़ा नहीं माना, लेकिन यह समुदाय कर्नाटक और मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग का हिस्सा है. इसलिए हमने (कांग्रेस-एनसीपी सरकार) उन्हें 16 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया था.’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘हमने राज्य ओबीसी आयोग से इस समुदाय के पिछड़ेपन के बारे में जमीनी हकीकत जानने को कहा था, लेकिन उसने यह कहते हुए ऐसा करने इनकार कर दिया कि समुदाय को आरक्षण की जरूरत नहीं है. भूमिहीन मजदूर और छोटे भूखंड वाले लोग संकट में हैं और पढ़ाई-लिखाई पर खर्च करना उनके लिए मुश्किल हो रहा है. अगर उन्हें आरक्षण मिलता है, तो उन्हें सरकारी नौकरियां मिलने की कुछ उम्मीद होगी.’’

चव्हाण ने कहा कि जुलाई, 2014 में (महाराष्ट्र की) तत्कालीन कांग्रेस-एनसीपी सरकार द्वारा मराठाओं तथा मुसलमानों को दिए गए आरक्षण को अगली (देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली भाजपा-शिवसेना) सरकार द्वारा आगे नहीं बढ़ाया गया. उन्होंने कहा, ‘‘हमने आरक्षण के मुद्दे पर मुख्यमंत्री द्वारा बुलाई गई दो बैठकों में भाग लिया. लेकिन सरकार में होने के नाते उन्हें अब निर्णय लेना ही होगा.’’

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में BJP गठबंधन को लगेगा झटका? एकनाथ शिंदे से कितने लोग संतुष्ट, सर्वे ने चौंकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'NCP के कुछ गुंडा प्रवृत्ति के लोग...', गांधी भवन हमले पर भड़के हर्षवर्धन सपकाल
'NCP के कुछ गुंडा प्रवृत्ति के लोग...', गांधी भवन हमले पर भड़के हर्षवर्धन सपकाल
महाराष्ट्र: रेजिडेंट डॉक्टरों की कल से हड़ताल, मेडिकल सेवाएं होंगी प्रभावित
महाराष्ट्र: रेजिडेंट डॉक्टरों की कल से हड़ताल, मेडिकल सेवाएं होंगी प्रभावित
महाराष्ट्र: EC ने अंतिम मतदाता सूची की बढ़ाई तारीख, जानें नया शेड्यूल
महाराष्ट्र: EC ने अंतिम मतदाता सूची की बढ़ाई तारीख, जानें नया शेड्यूल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget