एक्सप्लोरर

Maharashtra News: अजित पवार का राज ठाकरे पर निशाना, कहा- अब तक कोई भी आंदोलन कामयाब नहीं हो सका

Maharashtra Navnirman Sena: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने राज ठाकरे की टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, राज ठाकरे का कोई भी आंदोलन अब तक कामयाब नहीं हो सका है.

Maharashtra: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने मस्जिदों के ऊपर लगे लाउडस्पीकरों का विरोध करने वाले राज ठाकरे पर परोक्ष रूप से हमला बोला है. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि विभिन्न मुद्दों पर मनसे प्रमुख के आंदोलनों का राज्य और समाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने कहा है कि यदि राज्य में मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर अजान का प्रसारण होता पाया गया तो मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा.

अजित पवार ने दी प्रतिक्रिया

अजित पवार ने राज ठाकरे की इसी टिप्पणी को लेकर हुए विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दावा किया कि राज ठाकरे का कोई भी आंदोलन अब तक कामयाब नहीं हो सका है. पवार ने बिना राज ठाकरे का नाम लिए हुए कहा, 'जिस व्यक्ति ने लाउडस्पीकर का मुद्दा उठाया है, उसने एक बार राजमार्गों पर टोल टैक्स के खिलाफ आंदोलन की घोषणा की थी और कहा था कि टोल वसूली रोक दी जाएगी. इसका विरोध पुणे-मुंबई राजमार्ग पर किया गया था लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला. यह आंदोलन कुछ दिनों तक चला लेकिन कुछ नहीं हुआ.'

Maharashtra News: मंत्री रावसाहेब दानवे के बयान पर संजय राउत का पलटवार, कहा- बाल ठाकरे ने महाराष्ट्र को दिया पहला ब्राह्मण सीएम

इस आंदोलन को किया याद

उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति द्वारा किए गए आंदोलनों ने राज्य और समाज पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है.राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा, 'अगर कल देश में टोल प्लाजा बंद हो गए तो क्या होगा. केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि टोल संग्रह के कारण इन सभी राजमार्गों का निर्माण कार्य पूरा हुआ है.' उन्होंने उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रवासी कामगारों के खिलाफ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के आंदोलन को भी याद किया.

उपमुख्यमंत्री ने कही ये बात

उपमुख्यमंत्री ने कहा, 'उत्तर प्रदेश और बिहार के श्रमिकों के खिलाफ इस आंदोलन के बाद महाराष्ट्र में निर्माण गतिविधियां रुक गईं थीं. बिल्डरों ने तब शिकायत की कि उनके पास निर्माण कार्य के लिए मजदूर नहीं हैं. प्रवासी श्रमिकों को वापस लाना पड़ा.'

Maharashtra News: कांग्रेस का दावा- पीएम मोदी के पहले कार्यकाल में राजद्रोह के 326 मामले दर्ज किए गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pune Building Collapsed: पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में गिरी बिल्डिंग, 14-15 लोग दबे, रेस्क्यू जारी
पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में गिरी बिल्डिंग, 14-15 लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Mumbai Rain Update: मुंबई, ठाणे, नासिक में अगले 5 दिनों के लिए ऑरेंज, पालघर, नासिक घाट लिए रेड अलर्ट जारी
मुंबई, ठाणे, नासिक में अगले 5 दिनों के लिए ऑरेंज, पालघर, नासिक घाट लिए रेड अलर्ट जारी
'क्या अखिलेश यादव रामभक्त नहीं हैं?', चढ़ावा चोरी पर संजय राउत ने क्यों कही ऐसी बात
'क्या अखिलेश यादव रामभक्त नहीं हैं?', चढ़ावा चोरी पर संजय राउत ने क्यों कही ऐसी बात
मुंबई में बारिश कहर, 6 दिन में गिरे 1100 पेड़! 4 की मौत और कई घायल, तीन साल के मानसून का रिकॉर्ड टूटा
मुंबई में 6 दिन में गिरे 1100 पेड़! चार की मौत और कई घायल, तीन साल के मानसून का रिकॉर्ड टूटा

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget