एक्सप्लोरर

Maharashtra Corona Update: महाराष्ट्र में कोरोना के 1885 नए मामले, मुंबई में ओमिक्रोन के BA.5 सब-वेरिएंट का पहला केस मिला

Maharashtra Corona Cases: जानकारी के मुताबिक, आमतौर पर महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना के केस कम आते हैं क्योंकि वीकेंड पर अपेक्षाकृत कम टेस्टिंग होती है.

Maharashtra Corona News: महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 1,885 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 79,12,462 हो गई. एक और मरीज की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या 1,47,871 हो गई. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी. महाराष्ट्र में सोमवार को दैनिक मामलों की संख्या में रविवार की तुलना में 36 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. रविवार को राज्य में 2,946 लोग संक्रमित पाए गए थे और दो लोगों की मौत हुई थी.

बृहन्मुंबई महानगर पालिका BMC) के बुलेटिन में बताया गया है कि मुंबई शहर में संक्रमण के 1,118 नए मामले सामने आए हैं, जो इससे पहले के दिन की तुलना में 38 फीसदी कम हैं. महाराष्ट्र में सोमवार को आमतौर पर दैनिक मामलों की संख्या कम रहती है, क्योंकि वीकेंड पर अपेक्षाकृत कम सैंपल की जांच की जाती है.

Mumbai News: मॉनसून के आते ही तलोजा जेल के कैदियों को सताने लगा डेंगू-मलेरिया का खौफ, कोर्ट से की ये मांग

मुंबई में ओमिक्रोन के BA.5 सब-वेरिएंट का पहला केस मिला

मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के ओमिक्रोन स्वरूप के BA.4 उपस्वरूप के तीन मामले और BA.5 उपस्वरूप का एक मामला सामने आया है और ये सभी मरीज बीमारी से उबर चुके हैं. BA.4 और BA.5 कोरोना वायरस के अत्यंत संक्रामक ओमिक्रोन स्वरूप के उपस्वरूप है. देश में ओमिक्रोन के कारण वैश्विक महामारी की तीसरी लहर आई थी.

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नगर निगम द्वारा संचालित कस्तूरबा अस्पताल की प्रयोगशाला की एक रिपोर्ट ने महानगर में तीन रोगियों में BA.4 उपस्वरूप और एक मरीज में BA.5 स्वरूप पाए जाने की पुष्टि की है. उसने बताया कि इन चार मरीजों में दो लड़कियां और दो पुरुष हैं. लड़कियों की आयु 11 साल है और पुरुषों की आयु 40 से 60 वर्ष के बीच है. विभाग ने कहा, ‘‘सभी मरीजों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी कर ली है और बीमारी से उबर गए हैं.’’

महाराष्ट्र में इलाज करा रहे रोगियों की संख्या अब 17,480 है, जिनमें से मुंबई में सर्वाधिक 11,331 मरीज हैं और ठाणे जिले में 3,233 मरीज है. बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य में बीते 24 घंटे में कुल 774 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 77,47,111 हो गई है. राज्य में मरीजों के संक्रमण से उबरने की दर 97.91 फीसदी है और मृत्यु दर 1.86 फीसदी है. पिछले 24 घंटे में संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत रायगढ़ जिले में हुई.

Maharashtra News: भिवंडी पुलिस ने भेजा था पेश होने का समन, अब नुपुर शर्मा ने दिया यह जवाब, साथ में की यह मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नालासोपारा: गरबा में धार्मिक तनाव, 'आरिफ शेख' मामले के बाद अब 'तिलक' से होगी पहचान
नालासोपारा: गरबा में धार्मिक तनाव, 'आरिफ शेख' मामले के बाद अब 'तिलक' से होगी पहचान
छत्रपति संभाजीनगर: इलेक्ट्रिक हीटर ने 14 वर्षीय यज्ञा की ली जान, छाया मातम
इलेक्ट्रिक हीटर बना जानलेवा, करंट लगने से 14 वर्षीय यज्ञा की दर्दनाक मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
सौरव-रांका को जेल भेजे जाने पर वारिस पठान बोले, 'कुछ भी कर लो, ये लोग...'
सौरव-रांका को जेल भेजे जाने पर वारिस पठान बोले, 'कुछ भी कर लो, ये लोग...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget