एक्सप्लोरर

'जुबान संभाल के, आपकी औकात...', संजय निरुपम के वार पर कांग्रेस का बड़ा पलटवार

Sanjay Nirupam on Congress: संजय निरुपम ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. इसपर कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड का भी जवाब आ गया है.

Varsha Gaikwad on Sanjay Nirupam: कांग्रेस पार्टी से निष्कासन के ठीक एक दिन बाद, पूर्व सांसद संजय निरुपम ने पार्टी के नेतृत्व पर तीखा हमला किया और आरोप लगाया कि उनके नेतृत्व में अहंकार है. मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए निरुपम ने कहा कि कांग्रेस इतिहास बन चुकी है और उसका कोई भविष्य नहीं है. उन्होंने महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की आलोचना करते हुए कहा कि एमवीए तीन 'बीमार इकाईयों' का एक विलय है. संजय निरुपम के इस बयान पर अब मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ का भी जवाब सामने आया है.

कांग्रेस ने संजय निरुपम के आरोपों का दिया जवाब
वर्षा गायकवाड ने कहा, "जुबान संभाल के, संजय निरुपम जी. कांग्रेस पार्टी और हमारे वरिष्ठ नेताओं के बारे में आप बोल पाएं इतनी आपकी औकात नहीं है. कई बार आपके बड़बोलेपन को कांग्रेस पार्टी ने माफ किया है, पर अब नहीं. जंग आपके सिद्धांतों और आपकी राजनीति को लग गई है, इसीलिए 'स्क्रैप मैटेरियल' बनाकर आपने अपने मूल्यों को फेंक दिया है."

गायकवाड ने आगे कहा, "कांग्रेस धर्मनिरपेक्षता में मानती है, हमें धर्म से नहीं, धार्मिक विभाजनवादी राजनीति से परहेज है. हमें प्रभु श्री राम से नहीं नाथूराम की विचारधारा से परहेज है. इतने साल बाद भी आपको नेहरूवियन सेक्युलरिज्म समझ नहीं आया इस बात का जरूर अफसोस रहेगा. कांग्रेस के अंत की भविष्यवाणी करने वाले बहुत आए और गए. आप भी इस कतार में जुड़ जाइए, उन सभी का इंतजार अपरिमित ही रहेगा."

वर्षा गायकवाड ने कहा, "खुले दिल और हाथों से पार्टी ने आपका स्वागत किया था, आपको क्या कुछ नहीं दिया? आपका राजनैतिक प्रवास इस बात का गवाह है कि आप जहां भी गए, वहां के संगठन को आपने कमजोर किया, कार्यकर्ताओं और नेताओं को विचलित किया. कांग्रेस में आपके बारे में यह शिकायतें थीं पर फिर भी हमारे शीर्ष नेतृत्व ने आपको पार्टी में सम्मान ही दिया, अनेक ओहदे दिए, पर आपने अपना असली रंग आज दिखा ही दिया. बस इतना ही कहना चाहूंगी कि जहां भी आप जा रहे हैं, वहां के कार्यकर्ताओं को हमारी सहानुभूति. बाकी सत्य और न्याय की लड़ाई कांग्रेस लड़ती रहेगी और जीतेगी भी."

ये भी पढ़ें: Sanjay Nirupam Resign: संजय निरुपम BJP में होंगे शामिल? मोहित कंबोज बोले 'इन्होंने मुंबई में बीफ पार्टी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक
मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget