एक्सप्लोरर

दिल्ली रवाना हुए महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस, महायुती में सीट बंटवारे पर बनेगी बात?

Niti Aayog Meeting in Delhi: दिल्ली में नीति आयोग की बैठक होनी है. इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं.

Eknath Shinde Delhi Visit: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दिल्ली दौरे पर हैं. वे नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेंगे, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कल सुबह 10 बजे होगी. शिंदे आज रात 8 बजे दिल्ली पहुंचेंगे. इसके साथ ही, देवेंद्र फडणवीस भी दिल्ली दौरे पर रहेंगे. दिल्ली में बीजेपी के प्रदेश मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्रियों की बैठक होगी, जिसमें फडणवीस भी भाग लेंगे.

इस दौरान शिंदे और फडणवीस के बीच अलग-अलग राजनीतिक मुलाकात की संभावना है जिसमें विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी और सीटों के आवंटन का फॉर्मूला तय होने की संभावना है. महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होना है. चुनाव से पहले महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी और महायुति गठबंधन के नेताओं ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है.

कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है बीजेपी?
बीजेपी महाराष्ट्र में 150 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है. पूर्व सांसद रावसाहेब दानवे ने कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन के नेता मिलकर सीट बंटवारे पर चर्चा करेंगे. महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं. 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी 152 सीटों पर लड़ी थी.

कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं सीएम एकनाथ शिंदे?
बीजेपी की बैठक के दौरान एकनाथ शिंदे ने भी शिवसेना के नेताओं के साथ बैठक की. इस बैठक में शिवसेना के सांसदों और विधायकों ने सुझाव दिया कि उन्हें लोकसभा चुनाव परिणाम को ध्यान में रखते हुए अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए. रिपोर्ट्स के अनुसार, शिवसेना महायुति में लगभग 125 सीटों की मांग कर रही है.

अजित पवार की एनसीपी ने इतनी सीटों पर ठोका दावा
अजित पवार की एनसीपी 80 सीटों पर सर्वे करा रही है. एनसीपी नेता और कैबिनेट मंत्री धर्मराव बाबा अत्राम ने कहा कि महायुति में एनसीपी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और पार्टी ने इन सीटों का चयन करने के लिए राज्य भर में एक सर्वेक्षण शुरू किया है.

ये भी पढ़ें: राज ठाकरे की एकला चलो नीति! क्या महाराष्ट्र में होगा त्रिकोणीय चुनाव?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'CJP की सबसे बड़ी कामयाबी यह है कि...', महात्मा गांधी के पर-पोते का बड़ा बयान
'CJP की सबसे बड़ी कामयाबी यह है कि...', महात्मा गांधी के पर-पोते का बड़ा बयान
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
पुणे पुलिस ने राहुल गांधी के सामने रखीं 30 शर्तें, फिर मिली ‘छात्रों की गूंज’ की अनुमति
पुणे पुलिस ने राहुल गांधी के सामने रखीं 30 शर्तें, फिर मिली ‘छात्रों की गूंज’ की अनुमति
शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget