एक्सप्लोरर

Marashtra: तीर्थ, पर्यटन और व्यापार, सबके लिए वरदान बनी नांदेड-मुंबई वंदे भारत

Vande Bharat Express: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नांदेड सिख समुदाय का प्रमुख तीर्थस्थल है. नई वंदे भारत ट्रेन से श्रद्धालुओं और यात्रियों को तेज, आरामदायक और सुरक्षित यात्रा मिलेगी.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को नांदेड-मुंबई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. उन्होंने इसे मराठवाड़ा क्षेत्र की प्रगति और समृद्धि की दिशा में एक बड़ा कदम बताया. सीएम ने इस ट्रेन को मुंबई स्थित मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रवाना किया, जबकि औपचारिक कार्यक्रम नांदेड रेलवे स्टेशन पर आयोजित किया गया.

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नांदेड सिख समुदाय का प्रमुख तीर्थस्थल है. नई वंदे भारत ट्रेन से श्रद्धालुओं और यात्रियों को तेज, आरामदायक और सुरक्षित यात्रा मिलेगी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आधुनिक कनेक्टिविटी पर जोर दे रही है ताकि मराठवाड़ा के पिछड़ेपन को दूर किया जा सके.

अब 610 KM का सफर सिर्फ साढ़े 9 घंटे में

बता दें कि पहले यह ट्रेन जलना तक ही चलती थी, लेकिन अब इसे नांदेड तक बढ़ा दिया गया है. मुंबई और नांदेड के बीच 610 किलोमीटर की दूरी को ट्रेन मात्र 9 से 9.5 घंटे में तय करेगी. पहले की तुलना में यह यात्रा का समय काफी कम कर देगी. इस वंदे भारत ट्रेन में अब कोच की संख्या 8 से बढ़ाकर 20 कर दी गई है. इससे इसकी यात्री क्षमता 500 से बढ़कर 1,440 हो गई है. पूरी तरह वातानुकूलित यह ट्रेन तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव देती है.

सप्ताह में छह दिन सेवा

यह ट्रेन नांदेड से बुधवार को नहीं चलेगी और मुंबई से गुरुवार को नहीं. बाकी छह दिन यह ट्रेन यात्रियों को सुविधा प्रदान करेगी. यह नियमित यात्रियों, श्रद्धालुओं, व्यापारियों और अधिकारियों सभी के लिए फायदेमंद होगी.

'पीएम मोदी के नेतृत्व में रेलवे का बदलाव'

सीएम फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे में तेजी से बदलाव हो रहा है. स्वदेशी तकनीक से बनी वंदे भारत ट्रेनें आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं और उन्नत देशों की ट्रेनों की बराबरी करती हैं. उन्होंने मराठवाड़ा के लोगों को इस नई सुविधा के लिए बधाई दी और कहा कि यह ट्रेन क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक तरक्की में अहम भूमिका निभाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: 'वड़ा पाव से नहीं होगा बच्चों का गुजारा,' महाराष्ट्र में सिलेंडर की कालाबाजारी, इंडक्शन की बढ़ी डिमांड
LPG Crisis Live: 'वड़ा पाव से नहीं होगा बच्चों का गुजारा,' महाराष्ट्र में सिलेंडर की कालाबाजारी, इंडक्शन की बढ़ी डिमांड
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
ईरान के होर्मुज स्ट्रेट का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'हमारे वर्ल्ड लीडर प्रधानमंत्री...'
ईरान के होर्मुज स्ट्रेट का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'हमारे वर्ल्ड लीडर प्रधानमंत्री...'
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
तलाक के बाद हंसिका मोटवानी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, एक्ट्रेस का छलका दर्द
तलाक के बाद हंसिका मोटवानी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, एक्ट्रेस का छलका दर्द
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Iran-US War: 'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
PM Kisan Nidhi Installment Live: आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
Rare Liver Disease: इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
Embed widget