एक्सप्लोरर

मुंबई में पिछले 24 घंटों में 135.4 मिमी बारिश, CM फडणवीस ने की समीक्षा बैठक, अलर्ट रहने के निर्देश

Maharashtra Rain: महाराष्ट्र के पुणे, सातारा, सोलापुर, रायगढ़, मुंबई और एमएमआर क्षेत्रों में भारी वर्षा हुई है. दौंड में 117 मिमी, बारामती में 104.75 मिमी बारिश दर्ज की गई है.

राज्य में भारी वर्षा से उत्पन्न स्थिति की मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस लगातार समीक्षा कर रहे हैं. इस परिस्थिति में नागरिकों को तत्काल सहायता देने के लिए उन्होंने पूरे प्रशासन को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं. जिन स्थानों पर नुकसान हुआ है, वहां तुरंत पंचनामा (नुकसान का आकलन) करने के आदेश भी उन्होंने दिए हैं. मुख्यमंत्री राज्य के मुख्य सचिव और आपदा प्रबंधन कक्ष के साथ लगातार संपर्क में हैं.

कहां कितनी बारिश?

इस बीच राज्य में बारिश की स्थिति की जानकारी विभिन्न एजेंसियों द्वारा मुख्यमंत्री को दी गई. राज्य के पुणे, सातारा, सोलापुर, रायगढ़, मुंबई और एमएमआर क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा हुई है. दौंड में 117 मिमी, बारामती में 104.75 मिमी, इंदापुर में 63.25 मिमी बारिश हुई है.

बारामती में 25 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है और बाढ़ में फंसे 7 लोगों को बचाया गया है. 70 से 80 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है. मोबाइल सेवा कल बाधित थी, जो अब सामान्य हो रही है. इंदापुर में 2 लोगों को बाढ़ की स्थिति से बाहर निकाला गया है.

फलटन में 163.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है. वहां एनडीआरएफ की एक टीम तैनात है. दूधेबावी गांव के पास 30 नागरिक फंसे थे, जिन्हें निवास और भोजन की सुविधा दी गई है. सोलापुर में 67.75 मिमी वर्षा हुई है. मालशिरस तालुका में 6 लोग बाढ़ में फंसे थे, जिन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. पंढरपुर में भीमा नदी के किनारे 3 लोग फंसे हुए हैं, जिनका बचाव कार्य जारी है. रायगढ़ में एक व्यक्ति की बिजली गिरने से मृत्यु हुई है, जबकि महाड से रायगढ़ किले तक का रास्ता भारी बारिश के कारण बंद कर दिया गया है.

मुंबई में पिछले 24 घंटों में 135.4 मिमी बारिश

मुंबई में पिछले 24 घंटों में 135.4 मिमी बारिश हुई है. शहर में कुल 6 स्थानों पर जलजमाव की शिकायतें प्राप्त हुई हैं. कुल 18 स्थानों पर शॉर्ट सर्किट की घटनाएं हुई हैं और 5 स्थानों पर इमारतों की दीवारें गिरने की शिकायतें मिली हैं. मुंबई महानगरपालिका, अग्निशमन दल, मुंबई पुलिस और अन्य सभी एजेंसियां पूरी तरह तैयार हैं. अब तक कोई जनहानि नहीं हुई है. मुंबई में 5 स्थानों पर एनडीआरएफ की टीमें किसी भी प्रकार की सहायता के लिए तैनात हैं.

गरज के साथ बारिश की संभावना

इस बीच, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में मुंबई में गरज के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है. इस पृष्ठभूमि में मुख्यमंत्री श्री फडणवीस ने राज्य के मुख्य सचिव और आपदा प्रबंधन से जुड़ी विभिन्न एजेंसियों को सतर्क और तैयार रहने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग, राजस्व प्रशासन तथा गृह विभाग को नियंत्रण कक्षों के माध्यम से त्वरित उपाय योजना और राहत-बचाव कार्यों की तैयारियां बनाए रखने के निर्देश दिए हैं. साथ ही जलसंपदा विभाग के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने के भी निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra MLC Election Results LIVE: नागपुर में बड़ा उलटफेर! कांग्रेस प्रत्याशी अभिजीत वंजारी ने बनाई बढ़त
LIVE: नागपुर में बड़ा उलटफेर! कांग्रेस प्रत्याशी अभिजीत वंजारी ने बनाई बढ़त
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: इस सीट पर आमने सामने थी BJP-शिवसेना, किसने मारी बाजी?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: इस सीट पर आमने सामने थी BJP-शिवसेना, किसने मारी बाजी?
'अजित पवार के विमान हादसे की तेज हो जांच', जय पवार ने CID अधिकारियों से की मुलाकात
'अजित पवार के विमान हादसे की तेज हो जांच', जय पवार ने CID अधिकारियों से की मुलाकात

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget