एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में BJP से हाथ मिलाएंगे राज ठाकरे? सीएम देवेंद्र फडणवीस ने की मुलाकात, क्या हैं मायने?

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को मनसे प्रमुख राज ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात की. कहा जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एमएनएस अध्यक्ष राज ठाकरे से मुलाकात की है. सीएम बनने के बाद देवेंद्र फडणवीस की राज ठाकरे से यह पहली मुलाकात है. स्थानीय चुनाव में राज ठाकरे और बीजेपी के एकसाथ आने की संभावना है. इसके पहले भी सीएम बनने के बाद फडणवीस ने राज ठाकरे से मुलाकात की थी.

बता दें महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद राज ठाकरे ने भी ईवीएम पर सवाल उठाया था, जिसको लेकर सामना में तंज भी लिखा गया था. वहीं राज ठाकरे ने पिछले महीने सत्तारूढ़ बीजेपी पर जमकर निशाना साधा था. राज ठाकरे ने कहा था कि बीजेपी ने एक बार कहा था कि करोड़ों रुपये के घोटाले में शामिल नेताओं को सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा, लेकिन इसके बजाय उन्हें राज्य मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया गया.

मनसे ने अकेले लड़ा था विधानसभा चुनाव 
मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को समर्थन दिया था, लेकिन इसके बाद ठाकरे की पार्टी ने पिछले साल नवंबर में राज्य विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ा था. मनसे विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई थी. हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले बीएमसी के चुनाव को लेकर दोनों नेताओं की मुलाकात हुई है.

दरअसल, महाराष्ट्र के 27 नगर पालिकाओं में चुनाव कराए जाने हैं, जिनमें बीएमसी भी शामिल है. इसके अतिरिक्त हाल में बनाए गए दो नए नगर पालिका में भी पहला चुनाव होना है. स्थानीय निकाय चुनाव न कराए जाने के कारण सभी नगर पालिका में प्रशासन का काम सरकार द्वारा नियुक्त एडमिनिस्ट्रेटर करते हैं. 

ये भी पढ़ें: AAP की हार पर अन्ना हजारे का बड़ा बयान, 'अरविंद केजरीवाल से बस यही गलती हो गई कि...'

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR के लिए महाराष्ट्र में बढ़ी डेडलाइन, अब 30 नवंबर को जारी होगी वोटर लिस्ट
SIR के लिए महाराष्ट्र में बढ़ी डेडलाइन, अब 30 नवंबर को जारी होगी वोटर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget