एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में बाल विकास अधिकारी ने की आत्महत्या, UPSC परीक्षा का आखिरी मौका चूकने पर उठाया कदम

Maharashtra News: महाराष्ट्र के लातूर में 36 वर्ष के परियोजना अधिकारी ने UPSC में बैठने का अपना आखिरी मौका चूक जाने के कारण कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. मुखेड़ तहसील के रामदास श्रीराम लॉज में मृत पाए गए.

महाराष्ट्र के लातूर में 36 वर्ष के बाल विकास परियोजना अधिकारी ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में बैठने का अपना आखिरी मौका चूक जाने के कारण कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. इस मामले में पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि नांदेड़ के मुखेड़ तहसील के निवासी रामदास श्रीराम रविवार को यहां एक लॉज में मृत पाए गए.

UPSC में बैठने का अंतिम अवसर खोया

जानकारी के मुताबिक एक अधिकारी ने कहा, “श्रीराम ने अपने परिवार को बताया था कि वह ट्रेनिंग के लिए अमरावती जा रहा है, लेकिन यहां आकर उन्होंने एक लॉज में कमरा ले लिया. इसके बाद अदले दिन रविवार को जब उन्होंने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला, तो कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी. जब पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तब वह फंदे से लटके हुए मिले.”

एक अधिकारी ने बताया की उनके, “कमरे से बरामद सुसाइड नोट में अधिकारी ने लिखा था कि उन्होंने UPSC परीक्षा में बैठने का अंतिम अवसर खो दिया, जिससे वे गहरे अवसाद में थे और वे यह कठोर कदम उठाने को मजबूर हुए.

इस सुसाइड नोट में उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि उनकी मौत को मीडिया में न दिखाया जाए, ताकि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे अन्य उम्मीदवारों का हौसला न टूटे.”

ग्रुप ‘बी’ के अधिकारी रूप में थे नियुक्त

इसके बाद पुलिस के मुताबिक, श्रीराम ने महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और उन्हें ग्रुप ‘बी’ बाल विकास परियोजना अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था.

अधिकारी ने कहा, “उन्होंने नागपुर में चार महीने का प्रशिक्षण पूरा किया था और हाल ही में उन्हें अमरावती में तैनाती का आदेश मिला था. हमने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अब आगे की जांच कर रही है.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस किए सस्पेंड
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस किए सस्पेंड
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget