एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: ठाकरे गुट के खिलाफ BJP का बड़ा फैसला, 'आक्रोश आंदोलन' को लेकर आशीष सेलार ने कही ये बात

Maharshtra News: बुलढाणा में हुए भीषण हादसे पर बीजेपी नेता आशीष शेलार ने कहा, 'इस पूरी घटना की गंभीरता को देखते हुए हमने 'आक्रोश आंदोलन' नहीं करने का फैसला किया है.

Samridhi Highway Accident: बुलढाणा में हुए भीषण हादसे के बाद मुंबई बीजेपी ने बड़ा फैसला लिया है. बुलढाणा में डिवाइडर से टकरा कर बस में अचानक आग लग गई जिसके कारण बस में सवार 25 लोगों की जलकर मौत हो गई. इसके बाद अब बीजेपी ने ऐलान किया है कि मुंबई में 'आक्रोश आंदोलन' आज नहीं होगा. मुंबई बीजेपी अध्यक्ष और विधायक आशीष शेलार ने इस बारे में ट्वीट कर दी जानकारी दी है. अब ये 'आक्रोश आंदोलन' कब होगा इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.

क्या बोले आशीष शेलार?
आशीष शेलार ने कहा, ''बुलढाणा में हुए दर्दनाक हादसे से पूरा महाराष्ट्र शोक में है. शोक में डूबे परिवार के प्रति हमारी संवेदना है! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी शोक जताया है." आशीष शेलार ने उद्धव ठाकरे गुट पर निशाना साधते हुए कहा, इस पूरी घटना की गंभीरता को देखते हुए हमने 'आक्रोश आंदोलन' नहीं करने का फैसला किया है. ये दुखद दिन है, हम आज कुछ नहीं कहेंगे, लेकिन हम उन लोगों से जवाबदेही की मांग करते रहेंगे जिन्होंने मुंबईकरों को लूटा.' 

बुलढाणा में कैसे और क्या हुआ?
यात्री बस नागपुर से पुणे की ओर जा रही थी. हादसा आधी रात के करीब हुआ. बस नागपुर, वर्धा और यवतमाल से यात्रियों को लेकर जा रही थी. यह विदर्भ ट्रेवल्स की बस थी. बस सिंदखेड़ाराजा के पास पिंपलखुटा गांव के पास समृद्धि राजमार्ग पर एक सड़क डिवाइडर से टकरा गई और बस में आग लग गई. इस घटना में 25 यात्रियों की मौत हो गई. विदर्भ ट्रैवल्स की एमएच 29 बीई 1819 नंबर की यह बस नागपुर से पुणे जा रही थी. 30 जून को यह बस शाम 5 बजे नागपुर से पुणे के लिए रवाना हुई थी.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Election Survey: आज लोकसभा चुनाव हुए तो महाराष्ट्र में किसको कितनी सीटें मिलेगी? सर्वे में इस पार्टी को नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra Rain Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
महाराष्ट्र को 20 साल के इंतजार के बाद मिला नर्मदा का हक, मिलेगा 10 TMC पानी, चार राज्यों की सहमति
महाराष्ट्र को 20 साल के इंतजार के बाद मिला नर्मदा का हक, मिलेगा 10 TMC पानी, चार राज्यों की सहमति
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
Maharashtra Flood News: भारी बारिश से तबाह आलंदी के लिए 10 करोड़ की मदद, युद्धस्तर पर शुरू होंगे काम
महाराष्ट्र में भारी बारिश से तबाह आलंदी के लिए 10 करोड़ की मदद, युद्धस्तर पर शुरू होंगे काम

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget