एक्सप्लोरर

'मुंबई से मालेगांव तक खरीदे जा रहे मुसलमानों के वोट', मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का बड़ा आरोप

Maharashtra Elections: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संचालक इरफान अली पीरजादा ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुसलमानों का वोट खरीदना ठीक नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि मालेगांव में करोड़ों की निकासी हुई.

Maharashtra Assembly Elections: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का घमासान तेज हो गया है. राजनीतिक दलों की तरफ से जमकर बयानबाजी हो रही है. आरोप प्रत्यारोप के बीच अब मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की भी एंट्री हो गयी है. मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संचालक इरफान अली पीरजादा ने मुस्लिम धर्मगुरुओं पर बड़ा आरोप लगाया है.

उन्होंने कहा कि मौलाना मुसलमानों को वोट जिहाद के लिए बरगला रहे हैं. पीरजादा ने कहा कि पैसे से मुसलमानों के वोट खरीदे जा रहे हैं. उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पैसे से मुस्लिमों के वोट का खेल मालेगांव से लेकर मुंबई तक चल रहा है."

बता दें कि मौलाना सज्जाद नोमानी ने मुसलमानों से महाविकास आघाड़ी के लिए वोट करने की अपील की थी. मौलाना सज्जाद नोमानी पर पलटवार करते हुए इरफान अली पीरजादा ने कहा कि ऐसे मौलवी मुस्लिम समुदाय के लिए ठीक नहीं हैं. पीरजादा ने कहा, "हम आगे बढ़ना चाहते हैं, हम हर क्षेत्र में जाना चाहते हैं, लेकिन ऐसे दाढ़ी वाले मौलवी पैसे के दम पर मुस्लिमों का वोट खरीदे, कांग्रेस पार्टी से पैसे लें, मुझे ठीक नहीं लगता और ये मुस्लिमों के लिए भी ठीक नहीं है."

मुसलमानों को बरगला रहे- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच

उन्होंने दावा किया कि मालेगांव में करीब 200 बैंकों से करोड़ों रुपये वोट जिहाद के लिए निकाले गए हैं. उन्होंने आगे कहा कि ढाई हजार ट्रांजैक्शन के जरिए रकम मुस्लिम मतदाताओं तक पहुंचाएं गए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि इसके पीछे कांग्रेस है. कुछ नोमानी जैसे मौलवी मौलाना कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं.

पीरजादा ने कहा कि ये सब कुछ जो हो रहा है. मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत ही खतरनाक है और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच बिल्कुल होने नहीं देगी. गौरतलब है कि वोट जिहाद के लिए करोड़ों की फंडिंग का आरोप बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने लगाया था. 

ये भी पढ़ें-

अब BJP में CM योगी के 'बंटेंगे तो कटेंगे' बयान का विरोध, पंकजा मुंडे बोलीं, 'सच कहूं तो...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
CM योगी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '...वरना लोकसभा वाला हाल होगा'
CM योगी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '...वरना लोकसभा वाला हाल होगा'
रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, 'अगर जरूरत पड़ी तो मैं...'
रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, 'अगर जरूरत पड़ी तो मैं...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget