एक्सप्लोरर

अब BJP में CM योगी के 'बंटेंगे तो कटेंगे' बयान का विरोध, पंकजा मुंडे बोलीं, 'सच कहूं तो...'

Maharashtra Election 2024: पंकजा मुंडे ने कहा कि एक नेता का काम इस धरती पर रहने वाले हर व्यक्ति को अपना बनाना है. इसलिए हमें महाराष्ट्र में इस तरह का कोई मुद्दा लाने की जरूरत नहीं है.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच उत्तर प्रदेश द्वारा दिया गया नारा 'बटेंगे तो कटेंगे' जोर शोर से गूंज रहा है. साथ ही इस नारे पर महाराष्ट्र में सियासत भी तेज हो गई है. दरअसल, इस नारे पर महायुति के नेताओं के बीच ही तकरार है. कोई इसे सही बता रहा है तो कोई कहता है ऐसे नारों की कोई जरूरत नहीं है. इस बीच बीजेपी की वरिष्ठ नेता पंकजा मुंडे ने भी इसका समर्थन नहीं किया है.

द इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में बीजेपी की MLC पंकजा मुंडे ने कहा, "सच कहूं तो मेरी राजनीति अलग है. मैं सिर्फ इसलिए इसका समर्थन नहीं करूंगी क्योंकि मैं उसी पार्टी से हूं. मेरा मानना है कि हमें सिर्फ विकास पर काम करना चाहिए. एक नेता का काम इस धरती पर रहने वाले हर व्यक्ति को अपना बनाना है. इसलिए हमें महाराष्ट्र में इस तरह का कोई मुद्दा लाने की जरूरत नहीं है."
 
पकंजा मुंडे से पहले महायुति में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख अजित पवार भी इस नारे का विरोध कर चुके हैं. उनका कहना है कि महाराष्ट्र में 'बटेंगे को कटेंगे' नारा काम नहीं करेगा. उन्होंने पिछले हफ्ते कहा, "मैं यह कई बार कह चुका हूं कि यह महाराष्ट्र में काम नहीं करेगा. हो सकता है यह यूपी, झारखंड या अन्य जगहों पर काम करता हो."

पंकजा मुंडे को साइडलाइन करने का आरोप
बता दें कि पंकजा मुंडे बीजेपी के बड़े नेता रहे दिवगंत गोपीनाथ मुंडे की बेटी हैं. उनके समर्थक मानते हैं कि बीजेपी के इस युग में पकंजा मुडे को साइड लाइन कर दिया गया है. हालांकि पकंजा मुंडे की विरासत की वजह और उनके बड़े ओबीसी चेहरा होने की वजह से पार्टी उन्हें नजर अंदाज नहीं कर सकती. पंकजा हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में अपनी सीट पर चुनाव हार गईं. इसके बाद बीजेपी ने उन्हें एमएलसी पद दिया.

महायुति में हुए समझौते की वजह से मुंडे परिवार की परली सीट एनसीपी को मिली है और एनसीपी ने यहां पकंजा के चचेरे भाई धनंजय मुंडे को चुनाव मैदान में उतारा है.

2019 में आमने- सामने लड़े थे पंकजा और धनंजय
साल 2019 के चुनाव में परली सीट से पंकजा और धनंजय आमने सामने लड़े थे. इस सीट पर धनंजय को जीत हासिल हुई थी. हालांकि पंकजा ने अब कहा है कि उन्हें दुख होता है कि बीजेपी परली सीट से चुनाव नहीं लड़ रही, लेकिन उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वो एनसीपी को वोट दें.

ये भी पढ़ें

Maharashtra Election: शरद पवार का महायुति पर निशाना, 'महाराष्ट्र कभी नंबर वन था लेकिन...'

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget