एक्सप्लोरर

Maharashtra BJP List: पहली लिस्ट में नाम नहीं आने पर देवेंद्र फडणवीस से मिलने पहुंचे BJP विधायक, क्या कहा?

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में बीजेपी की पहली लिस्ट में जिन विधायकों के नाम नहीं आए वे देवेंद्र फडणवीस से मिलने पहुंचे और कई सीटों पर सहयोगी पार्टी के नेताओं को टिकट देने पर आपत्ति जताई.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाली वोटिंग से पहले सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. दो दिन पहले यानि 20 अक्टूबर को बीजेपी अपने 99 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर चुकी है. पहली लिस्ट आने के बाद पार्टी में हलचल तेज हो गई है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीजेपी के कई विधायक और टिकट के इच्छुक उम्मीदवार उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलने के लिए मुंबई पहुंचे.

इन विधायकों में नासिक सेंट्रल से विधायक देवयानी फरांदे भी शामिल थीं. कयास लगाये जा रहे हैं कि उनकी जगह इस बार पार्टी किसी और को टिकट दे सकती है, क्योंकि नासिक जिले में पांच विधायक हैं, जिसमें से चार का बीजेपी की पहली लिस्ट में नाम शामिल है. उनका नाम पहली लिस्ट में नहीं होने के बाद वे कुछ नगरसेवकों और समर्थकों के साथ फडणवीस से मिलने पहुंचीं.

गिरीश महाजन की आई प्रतिक्रिया
वहीं राज्य मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता गिरीश महाजन ने कहा कि कई मौजूदा विधायक पहली लिस्ट में नाम नहीं आने पर सोच रहे होंगे कि पार्टी उन्हें इस बार टिकट नहीं दे रही है. लेकिन, ऐसा नहीं है. पार्टी विधानसभा क्षेत्रों का हालातों का जायजा ले रही है. इसके बाद विश्लेषण किया जाएगा. उसी आधार पर पार्टी अगली सूची जारी करेगी.

राहुल कुल को टिकट देने पर NCP नेता ने जताई आपत्ति
बता दें कि रविवार को जारी की गई बीजेपी की पहली लिस्ट में उनमें वर्सोवा से भारती लव्हेकर, बोरीवली से सुनील राणे और घाटकोपर पूर्व से पराग शाह शामिल हैं. वहीं बीजेपी की तरफ से विधायक राहुल कुल को फिर से दौंड सीट से मैदान में उतारा गया है. इसपर उनकी सहयोगी अजित पावर की एनसीपी ने आपत्ति जताई है, क्योंकि दौंड सीट पर एनसीपी के समर्थक अधिक हैं.

2019 के चुनावों में राहुल कुल ने सिर्फ 700 वोटों से जीत हासिल की थी. दौंड सीट पर एनसीपी के समर्थक अधिक हैं. इसको लेकर एनसीपी प्रवक्ता वैशाली नागवाडे ने कहा कि टिकट का फैसला स्थानीय नेताओं से चर्चा के बाद लिया जाना चाहिए था. 

शिवसेना को टिकट पर देने पर बीजेपी नेता नाराज
वैशाली नागवाडे राहुल कुल के खिलाफ चुनाव लड़ चुकी हैं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना को रत्नागिरी-संगमेश्वर विधानसभा क्षेत्र दिए जाने पर बीजेपी नेता बाल माने ने निराशा जताई है. बता दें कि इस सीट पर शिंदे के करीबी और राज्य मंत्री उदय सामंत को मैदान में उतारा गया है.

इसपर बाल माने ने कहा कि मैंने लोगों से अपील की वो इस सीट पर बदलाव चाहते हैं या नहीं अपने विचार साझा करें. मुझे उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार है. उनके बाद मैं अपने आगे की योजना बनाऊंगा. माने ने दावा किया कि कुछ लोग मुझसे पहले ही कह चुके हैं कि वो इस विधानसभा क्षेत्र में बदलाव चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: ठाणे में हिट एंड रन केस, तेज रफ्तार कार ने बाइक को उड़ाया, 21 वर्षीय दर्शन हेगड़े की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra Flood News: भारी बारिश से तबाह आलंदी के लिए 10 करोड़ की मदद, युद्धस्तर पर शुरू होंगे काम
महाराष्ट्र में भारी बारिश से तबाह आलंदी के लिए 10 करोड़ की मदद, युद्धस्तर पर शुरू होंगे काम
महाराष्ट्र: क्या NCP शरद पवार गुट महायुति में होने जा रहा शामिल? सुप्रिया सुले ने दे दिया साफ जवाब
महाराष्ट्र: क्या NCP शरद पवार गुट महायुति में होने जा रहा शामिल? सुप्रिया सुले ने दे दिया साफ जवाब
उद्धव ठाकरे ने बुलाई विधायकों की बैठक, राम मंदिर दान चोरी समेत इन मुद्दों पर चर्चा
उद्धव ठाकरे ने बुलाई विधायकों की बैठक, राम मंदिर दान चोरी समेत इन मुद्दों पर चर्चा
Jaipur News: ISI फंडिंग के आरोपी रफीक चांद को भेजा गया जेल, पाकिस्तान-दुबई के हवाला कारोबारियों से जुड़े तार
जयपुर: ISI फंडिंग के आरोपी रफीक चांद को भेजा गया जेल, पाकिस्तान-दुबई के हवाला कारोबारियों से जुड़े तार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget