एक्सप्लोरर

ठाणे में हिट एंड रन केस, तेज रफ्तार कार ने बाइक को उड़ाया, 21 वर्षीय दर्शन हेगड़े की मौत

Thane Hit and Run Case: ठाणे में एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक चालक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

Thane Hit and Run Case: महाराष्ट्र के ठाणे में हिट-एंड-रन का एक मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक चालक को टक्कर मार कर उड़ा दिया. इस घटना में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई है. घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया. अब पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

नौपाड़ा पुलिस ने ड्राइवर को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. यह दुर्घटना ठाणे के नितिन जंक्शन पर हुई. मृतक की पहचान वागले एस्टेट निवासी 21 वर्षीय दर्शन शशिधर हेगड़े के रूप में हुई है. पीड़ित दर्शन हेगड़े वागले एस्टेट में संत ज्ञानेश्वर साईकृपा सदन चॉल का निवासी था. 

देर रात हुआ हादसा
यह घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 1:50 पर हुई. जब तेज रफ्तार कार ने दर्शन की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसके चलते वह जमीन पर गिर गया और उसे गंभीर चोटें आईं. 

देर रात खाना खरीदने निकला था युवक
दर्शन वागले एस्टेट से लौटकर अपने बड़े भाई की मोटर साइकिल पर सवार होकर जा रहा था. वह खाना खरीदने गया था. नितिन जंक्शन से गुजरते समय, नासिक हाईवे पर मुंबई की ओर तेज रफ्तार से जा रही एक गाड़ी, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर MH 02 BK 1200 था, उसने बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया.

नौपाड़ा पुलिस स्टेशन ने अज्ञात शख्स के खिलाफ बीएनएस की धारा 106 (2), 281 और 125 (बी) और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस फिलहाल इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और आरोपी चालक की पहचान करने और उसे पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है. आरोपी कार ड्राइवर की तलाश कर यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि क्या वह नशे में था? क्योंकि यह हिंट एंड रन केस के साथ ड्रिंक एंड ड्राइव का केस भी हो सकता है.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र चुनाव को लेकर 25 अक्टूबर को आएगी कांग्रेस की पहली लिस्ट, पढ़ें संभावित उम्मीदवारों के नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget