एक्सप्लोरर

Sharad Pawar Resignation: कौन होगा NCP  का अगला बॉस? अध्यक्ष पद के लिए शरद पवार की बहन ने सुझाया ये नाम

Sharad Pawar Resignation News: एनसीपी के वरिष्ठ नेता शरद पवार के इस्तीफे के बाद एनसीपी का अगला चीफ कौन होगा इसपर चर्चा चल रही है. इस बीच पवार की बहन ने अध्यक्ष पद के लिए एक बड़े नेता का नाम सुझाया है.

Maharashtra NCP Chief: एनसीपी चीफ शरद पवार के इस्तीफे के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है. अब एनसीपी का अगला चीफ कौन होगा इसपर एनसीपी के अंदर मंथन जारी है. शरद पवार ने इस्तीफे के बाद अगला एनसीपी चीफ कौन होगा इसके लिए एक समिति बनाई गई है वो ये तय करेगी कि एनसीपी का अगला अध्यक्ष कौन होगा. इस समिति में कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है.

क्या ये नेता होंगे अगले एनसीपी चीफ?
सकाल में छपी एक खबर के अनुसार, इसके बाद एनसीपी के अगले अध्यक्ष को लेकर शरद पवार ने एक बड़े नेता का नाम सुझाया है. वरिष्ठ नेता शरद पवार की बहन सरोज पाटिल ने बड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि एनसीपी अध्यक्ष पद के लिए जयंत पाटिल उपयुक्त हैं. यह भविष्यवाणी की गई है कि एनसीपी की राष्ट्रीय जिम्मेदारी सुप्रिया सुले होंगी जबकि राज्य की जिम्मेदारी अजित पवार के पास होगी. ऐसे में सरोज पाटिल के बयान ने सबका ध्यान खींचा है.

क्या कहा सरोज पाटिल ने?
सैम टीवी से बात करते हुए सरोज पाटिल ने राय जाहिर की है कि एनसीपी अध्यक्ष का पद जयंत पाटिल को दिया जाना चाहिए. मैंने जो शरद पवार का बयान सुना वह सही था. कभी-कभी इस कुर्सी को छोड़ना पड़ता है. लेकिन अगर अजित पवार ने इस पद को स्वीकार कर लिया तो उनके जैसा काम कोई नहीं कर सकता. लेकिन अजित पवार को यह पद स्वीकार नहीं करना चाहिए.

कौन होगा एनसीपी का अगला बॉस?
सरोज पाटिल ने कहा, तीसरे मेरे पसंदीदा नेता जयंत पाटिल हैं. वे बहुत ही मिलनसार और अध्ययनशील हैं. इसलिए एनसीपी के अध्यक्ष का पद जयंत पाटिल को दिया जाना चाहिए. वह अध्यक्ष पद के लिए सही व्यक्ति हैं. लेकिन जयंत पाटिल ने अध्यक्ष पद स्वीकार करने से इनकार कर दिया है. जयंत पाटिल ने कहा था, मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बन सकता. इतना बड़ा बयान जयंत पाटिल ने दिया है. मैं महाराष्ट्र में काम करता हूं. दिल्ली में मेरी कोई पहचान नहीं है. मैं दिल्ली में काम नहीं कर सकता.

ये भी पढ़ें: अजित से उद्धव तक... शरद पवार के इस्तीफे के बाद इन 5 नेताओं का क्या होगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget