एक्सप्लोरर

Maharashtra: महाराष्ट्र में मांस बंदी को लेकर क्या है पूरा विवाद? अजित पवार से लेकर आदित्य ठाकरे तक भड़के

Maharashtra News: महाराष्ट्र में स्वतंत्रता दिवस पर मांस बिक्री या कत्लखाने बंद रखने के फैसले पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. महापालिकाओं ने आदेश जारी किए हैं, जिस पर विपक्ष ने नाराजगी जताई है.

महाराष्ट्र में स्वतंत्रता दिवस पर मांस बिक्री या कत्लखाने बंद रखने के फैसले पर विवाद शुरू हो गया है. 15 अगस्त को कुछ महापालिकाओं ने चिकन, मटन बिक्री और कत्लखाने बंद रखने के आदेश जारी किए हैं. इसमें मालेगांव महापालिका, छत्रपति संभाजीनगर महापालिका और केडीएमसी आयुक्तों ने भी ऐसे आदेश जारी किए, जिससे विपक्ष की ओर से नाराजगी व्यक्त की जा रही है.

शिवसेना-यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि कल्याण डोंबिवली के आयुक्त को संस्पेड किया जाए, वेज-नाॅनवेज उनका काम नहीं है. हम नवरात्री को भी देवी को नॅानवेज का भोग चढाते हैं. यह कौन-सी परंपरा है. लोगों के घर में घुसकर नहीं देखना चाहिए कौन क्या खा रहा है? आयुक्त को काम पर ध्यान देना चाहिए, जो कमियां हैं, उसपर फोकस करना चाहिए.

वहीं एनसीपी-एसपी नेता जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि क्या खाना है क्या नहीं खाना है, अब यह हमें सिखाऐंगे. पहले गोरे से लड़े थे, अब चोरों से लड़ना पड़ रहा है.

अजित पवार ने क्या कहा था?

इससे पहले उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने भी 15 अगस्त को मांस पर बंदी लगाने को उचित नहीं बताया. अजित पवार ने कहा, “मैंने टीवी पर खबर देखी, श्रद्धा का प्रश्न होता है तो इस तरह बंदी लगाई जाती है. आषाढ़ी एकादशी, महावीर जयंती जैसे अवसरों पर यह निर्णय लिया जाता है. हमारे राज्य में, अगर हम कोकण में जाएं तो हर सब्जी में सूखा मछली (सुकट) डाला जाता है.

उन्होंने कहा कि ऐसी बंदी लगाना उचित नहीं है. अगर भावनात्मक मुद्दा हो तो उस समय के लिए बंदी लगाई जाए तो लोग समझ सकते हैं. लेकिन, 15 अगस्त को महाराष्ट्र में बंदी लगाना उचित नहीं है, मैं इस बारे में जानकारी लूंगा.

महापालिकाओं का आदेश क्या है? 

महानगरपालिका के आदेश के अनुसार, 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस), 20 अगस्त (श्रीकृष्ण जन्माष्टमी) और 27 अगस्त (जैन पर्युषण पर्व, श्री गणेश चतुर्थी और जैन संवत्सरी) को सभी मांस दुकानें, कत्लखाने और संबंधित व्यवसाय पूरे दिन बंद रखे जाएंगे. इस आदेश को लेकर विवाद हो रहा है.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस किए सस्पेंड
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस किए सस्पेंड
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget