एक्सप्लोरर

Maharashtra: मुंबई में इंडसइंड बैंक में 2000 करोड़ की गड़बड़ी, EOW की जांच शुरू

Maharashtra News: मुंबई पुलिस की EOW ने इंडसइंड बैंक से जुड़े मामले में प्रीलिमिनरी इन्क्वायरी (PE) शुरू कर दी है. बैंक में 2000 करोड़ की अकाउंटिंग गड़बड़ी उजागर हुई, जांच अभी जारी है.

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने इंडसइंड बैंक से जुड़े मामले में प्रीलिमिनरी इन्क्वायरी (PE) शुरू कर दी है. बैंक ने पुलिस को पत्र लिखकर अपने कुछ पूर्व की मैनेजिरियल पर्सन (KMPs) पर अनियमितताओं के आरोपों की जांच करने को कहा था.

आपको बता दें कि ये सिर्फ एक PE है, यानी अभी तक FIR दर्ज नहीं हुई है. आमतौर पर, अगर जांच में कोई अपराध साबित होता है, तो FIR होती है, वरना केस सबूतों की कमी के कारण बंद कर दिया जाता है.

पूर्व CFO के स्टाफ और अकाउंट डिपार्टमेंट के कर्मचारियों के बयान दर्ज

EOW ने बैंक के पूर्व CFO के स्टाफ और अकाउंट डिपार्टमेंट के कर्मचारियों के बयान दर्ज कर लिए हैं. मार्च में बैंक ने अपने डेरिवेटिव पोर्टफोलियो में 1,979 करोड़ की अकाउंटिंग गड़बड़ी की बात मानी थी.

आंतरिक ऑडिट में यह भी पता चला कि 674 करोड़ को माइक्रोफाइनेंस बिजनेस से ब्याज के तौर पर गलत दर्ज किया गया, और बैलेंस शीट के “अन्य एसेट्स” में 595 करोड़ की बिना आधार वाली रकम दिखाई गई.

SEBI भी इस मामले की जांच कर रहा

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ABP न्यूज को बताया कि जांच में दो बड़ी बातें देखी जा रही हैं. पहला, बैंक की बैलेंस शीट में ये ‘नोशनल प्रॉफिट’ क्यों दिखाया गया? दूसरा, क्या कुछ सीनियर अफसरों ने शेयर मार्केट को सूचना देने से पहले अपने शेयर बेचकर मुनाफा कमाया?

जरूरत पड़ी तो इन पूर्व KMPs को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा. अधिकारी ने कहा कि SEBI भी इस मामले की जांच कर रहा है, लेकिन उनका फोकस मार्केट नियमों के उल्लंघन पर है, जबकि पुलिस की जांच पूरी तरह क्रिमिनल एंगल से हो रही है.

बैंकर राजीव आनंद को नया MD और CEO बनाया गया

इस महीने की शुरुआत में बैंकर राजीव आनंद को नया MD और CEO बनाया गया. ये नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब बैंक पर करीब 2,000 करोड़ की अकाउंटिंग गड़बड़ी का दबाव है और निवेशकों का भरोसा हिला हुआ है.

इससे पहले अप्रैल में CEO सुमंत कथपालिया और डिप्टी अरुण खुराना ने अचानक इस्तीफा दे दिया था. उनके जाने के पीछे विदेशी मुद्रा (फॉरेक्स) डेरिवेटिव्स में हुई गलती थी, जिसने बैंक के वित्तीय आंकड़े बढ़ा-चढ़ाकर दिखाए और मार्केट में भरोसा तोड़ा.

बैंक के शेयर 25% गिरकर 52 हफ्ते के न्यूनतम 674.55 पर पहुंच गए

इस खुलासे के बाद बैंक के शेयर 25% गिरकर 52 हफ्ते के न्यूनतम 674.55 पर पहुंच गए और मार्केट कैप से 15,000 करोड़ साफ हो गए. मार्च 2025 में बैंक ने माना था कि फॉरेक्स ट्रांजेक्शंस में हेजिंग कॉस्ट का गलत अनुमान लगाने से उसकी नेट वर्थ में 2.35% की गिरावट आई.

RBI के नए डेरिवेटिव हेजिंग नियमों का पालन न करने से जुड़े इस मामले में बैंक को अपने पुराने वित्तीय आंकड़े फिर से पेश करने पड़े और इंटरनल कंट्रोल सिस्टम की समीक्षा करनी पड़ी.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार
आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget