एक्सप्लोरर

अपनी ही पार्टी के MLA नितेश राणे पर भड़के BJP नेता हाजी अराफात, 'हिंदुओं का गब्बर छोड़, तू गोबर भी नहीं'

Maharashtra Politics: बीजेपी विधायक नितेश राणे के बयान पर उनकी पार्टी के ही मुस्लिम नेता हाजी अराफात शेख ने आपत्ति जताई है और इसको लेकर पार्टी नेतृत्व से शिकायत भी की है.

Maharashtra News: नितेश राणे (Nitesh Rane) के विवादित बयान को लेकर बीजेपी नेता हाजी अराफात शेख (Haji Arafat Shaikh) ने वीडियो जारी कर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) से शिकायत की है. राणे ने एबीपी माझा से बातचीत में कहा, ''नितेश राणे खुद को हिंदुओं का गब्बर कहते हैं जबकि वह तो गब्बर क्या गोबर भी नहीं हैं.''

हाजी अराफात ने देवेंद्र फडणवीस के नाम अपने वीडियो को लेकर कहा, ''एक्शन पर रिएक्शन होता है. नितेश राणे अल्पसंख्यक, ओबीसी के मुद्दे पर गलीज तरीके से बात कर रहे थे. मुझे आशीष शेलार और देवेंद्र फडणवीस ने अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष बनाया. मैंने मंदिरों, मस्जिदों, दरगाहों, उर्दू भवन के बहुत काम किए. ये हिंदुओं की सरकार है या सबकी सरकार है? जब मैं मस्जिद में जाता हूं तो लोग पूछते हैं कि बीजेपी का नेता आया है कहीं इसके पीछे नितेश राणे आ रहे हैं क्या आप मुस्जिद में घुसकर मारेंगे बोलते हो. हमारी बहन-बेटी जाती है और तुम गलत इशारा करते हो. ये कहां की राजनीति है.''

अराफात ने कहा, ''ये कहां का हिंदुत्व है? इनको छत्रपति शिवाजी महाराज, श्री राम का हिंदुत्व पढ़ाओ, मैं गणपित और सत्य नारायण की पूजा में जाता हूं तो मुझे कभी नहीं लगता कि वे हिंदु और मैं मुस्लिम हूं. वो रमजान में रोजा खोलने आते हैं. बकरीद में आते हैं. मैं हजारों मुसलमानों को जोड़ रहा हूं और तुम हमको गाली दोगे और हम काम करेंगे. महाराष्ट्र के लोगों को पता है कि नितेश राणे को मंत्री बनना है ये सब करके बड़ों का आशीर्वाद मिल जाएगा."

पीएम मोदी से अराफात का सवाल
आगे पीएम मोदी से सवाल करते हुए अराफात ने कहा, ''अगर पीएम मोदी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की बात करते हैं तो यह विश्वास की बात है कि हमको मस्जिद में घुसकर मारेंगे. मैंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को चिट्ठी लिखी है. मुझसे कहा गया कि हम उसको समझाएंगे." अराफात ने कहा कि सब सहन कर सकते हैं पैगंबर के बारे में कहा जाएगा तो उसका 100 प्रतिशत जवाब दूंगा. कोई भगवा कुर्ता पहनने से बाबा साहेब ठाकरे नहीं बन सकता. वह खुद को  हिंदुओं का गब्बर बोलता है और गोबर भी नहीं है, गोबर बन जाता तो आंगन लीपने के काम आता है. 

नितेश राणे के इस बयान से बवाल
नितेश राणे ने अहमदनगर में एक कार्य़क्रम के दौरान बेहद आपत्तिजनक बात कही थी. जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी. नितेश ने कहा था कि ''जिस भाषा में समझते हो ना, उसी भाषा में धमकी देकर जाता हूं. हमारे रामगिरी महाराज के खिलाफ अगर कुछ भी किया तो तुम्हारी मस्जिदों के अंदर चुन-चुनकर मारेंगे.'' 

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र चुनाव पर संजय राउत की बड़ी भविष्यवाणी, CM चेहरे पर कहा- 'जनता के मन में जो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagpur MLC Election Results LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: इस सीट पर आमने सामने थी BJP-शिवसेना, किसने मारी बाजी?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: इस सीट पर आमने सामने थी BJP-शिवसेना, किसने मारी बाजी?
'अजित पवार के विमान हादसे की तेज हो जांच', जय पवार ने CID अधिकारियों से की मुलाकात
'अजित पवार के विमान हादसे की तेज हो जांच', जय पवार ने CID अधिकारियों से की मुलाकात

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget