एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र चुनाव पर संजय राउत की बड़ी भविष्यवाणी, CM चेहरे पर कहा- 'जनता के मन में जो...'

Sanjay Raut on MVA CM Face: शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि हमारा पहला काम इस भ्रष्ट सरकार को हटाना है. उसके बाद हम मुख्यमंत्री के चेहरे पर कभी भी चर्चा कर सकते हैं.

MVA CM Face: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले महाविकास अघाड़ी (एमवीए) में मुख्यमंत्री चेहरे पर घमासान छिड़ा है. इस बीच अब उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) ने भी अपना रुख साफ कर दिया है. 

शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा, ''जनता के मन में जो चेहरा है, जनता उसे ही मुख्यमंत्री बनाएगी. पवार साहब की बात पूरी तरह सही है. कौन कितनी सीटें जीत रहा है यह बाद में तय होगा लेकिन यह तय है कि MVA को बहुमत मिल रहा है. हमारा पहला काम है इस भ्रष्ट सरकार को हटाना. उसके बाद हम मुख्यमंत्री के चेहरे पर कभी भी चर्चा कर सकते हैं.''

शरद पवार और कांग्रेस ने क्या कहा?

दरअसल, बुधवार (4 सितंबर) को एनसीपी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने कहा था कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने की कोई जरूरत नहीं है.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष पवार ने कहा कि मुख्यमंत्री कौन होगा, इस संबंध में फैसला चुनाव परिणामों के बाद किया जा सकता है. उनके बयान का महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने भी समर्थन किया.

शिवसेना (यूबीटी) की क्या है मांग?

दरअसल, एमवीए में उद्धव ठाकरे सीएम चेहरे के दावेदार माने जा रहे हैं. शिवसेना (यूबीटी) उनके चेहरे की पैरवी करती रही है. हालांकि गठबंधन में शामिल एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस चुनाव बाद जीत की स्थिति में सीटों की संख्या के आधार पर सीएम तय करने के मूड में है. एमवीए में सबसे अधिक सीटों पर शिवसेना (यूबीटी) चुनाव लड़ सकती है.

बता दें कि विपक्षी एमवीए का महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति से मुकाबला है. महायुति में बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी शामिल है. महायुति में भी सीएम चेहरे को लेकर सस्पेंस है. महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर अक्टूबर-नवंबर के महीने में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं.

शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, मूर्तिकार जयदीप आप्टे गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे के कारोबारी पर मॉडल ने दर्ज कराई 3 FIR, 1.39 करोड़ की वसूली का लगाया था आरोप
ठाणे के कारोबारी पर मॉडल ने दर्ज कराई 3 FIR, 1.39 करोड़ की वसूली का लगाया था आरोप
भिवंडीः फेक पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी ने वसूले 2 लाख रुपये, 5 गिरफ्तार
भिवंडीः फेक पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी ने वसूले 2 लाख रुपये, 5 गिरफ्तार
माल्या का बचाव, पीएम मोदी की तारीफ, आ रही संजय राउत की नई किताब
माल्या का बचाव, पीएम मोदी की तारीफ, आ रही संजय राउत की नई किताब
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget