एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हार के बाद शरद पवार को बड़ा झटका, इस बड़े नेता ने छोड़ा साथ

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हार के बाद NCP शरद पवार को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाबराव देवकर ने अजित पवार की एनसीपी में जाने का फैसला किया है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन को बड़ी सफलता मिली है. वहीं महाविकास अघाड़ी को बड़ा झटका लगा है. विधानसभा चुनाव के दौरान शुरू हुआ दलबदल का सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ. लंबे समय से एनसीपी शरद पवार के वफादार रहे पूर्व मंत्री गुलाबराव देवकर ने अजित पवार गुट के साथ जाने का फैसला लिया है. जिसके लिए उन्होंने एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे से मुलाकात की और खुद एनसीपी अजित गुट में जाने की पुष्टि की है.

जलगांव ग्रामीण सीट से हारे थे देवकर
गुलाबराव देवकर ने शरद पवार की पार्टी से जलगांव ग्रामीण सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. विधानसभा चुनाव में हार के बाद शरद पवार गुट के लिए जलगांव जिले से यह एक और बड़ा झटका माना जा रहा है. दलबदल को लेकर एबीपी माझा से बात करते हुए गुलाबराव देवकर ने कहा हम कई सालों तक सत्ता से दूर हैं इसलिए कार्यकर्ताओं का काम नहीं हुआ, वे हमारे लिए कई समस्याएं पैदा कर रहे थे. 

9 दिसंबर को अजित पवार की पार्टी में होंगे शामिल
देवकर ने बताया कि विधानसभा चुनाव में हार के बाद उनकी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई थी जिसमें कार्यकर्ताओं की तरफ से उन्हें सुझाव दिया गया कि उन्हें भी सत्ता में भागीदारी निभानी चाहिए. कार्यकर्ताओं के आग्रह पर वे 9 दिसंबर को अजित पवार गुट में शामिल होने जा रहे हैं. जिसको लेकर उन्होंने सुनील तटकरे से भी बात की है. गुलाबराव देवकर ने कहा वे भले ही शरद पवार ग्रुप छोड़ रहे हैं, लेकिन इस मुद्दे पर अभी तक उनसे कोई चर्चा नहीं हुई है.

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति ने 230 सीटों पर जीत दर्ज की है. महायुति में शामिल बीजेपी ने 132, शिवसेना ने 57 और एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की है. इसके अलावा महाविकास अघाड़ी सिर्फ 46 सीटों पर ही जीत पाई है. जिसमें कांग्रेस 16 सीटेंस शिवसेना यूबीटी 20 और एनसीपी शरद पवार सिर्फ 10 सीटें ही जीत पाई है.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में नई विधानसभा का विशेष सत्र शुरू, CM-डिप्टी सीएम समेत कई विधायकों ने ली शपथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा में हंगामे पर वारिस पठान का बयान- मुसलमान सड़कों पर...
कांवड़ यात्रा में हंगामे पर वारिस पठान का बयान- मुसलमान सड़कों पर...
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget