एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में नई विधानसभा का विशेष सत्र शुरू, CM-डिप्टी सीएम समेत कई विधायकों ने ली शपथ

Maharashtra Assembly Session: महाराष्ट्र में विधानसभा का शीतकालीन सत्र बुलाए जाने से पहले नए विधायकों के शपथ ग्रहण और विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के लिए विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा.

Maharashtra News: महाराष्ट्र में आज (7 दिसंबर) से नई विधानसभा के विशेष सत्र की शुरुआत हो गई. नवनिर्वाचित 288 विधायकों को प्रो-टेम स्पीकर शपथ दिला रहे हैं. डिप्टी सीएम अजित पवार (Ajit Pawar) ने शपथ ले ली है. विशेष सत्र तीन दिवसीय होगा  जिस दौरान नए स्पीकर का भी चुनाव होगा. 

नए विधायकों को प्रो-टेम स्पीकर कालीदास कोलाम्बकर शपथ दिला रहे हैं जबकि नए स्पीकर का चुनाव 9 दिसंबर को कराया जाएगा. इसके बाद महायुति सरकार के लिए सदन में विश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा. विश्वास मत पारित होने के बाद राज्यपाल विधानसभा के दोनों सदनों को संबोधित करेंगे.

कैबिनेट विस्तार की संभावित तारीख

महाराष्ट्र में सरकार के गठन के बाद भी इस पर स्थिति साफ नहीं है कि किस पार्टी को कौन सा मंत्रालय मिलेगा. मंत्रिमंडल को लेकर चल खींचतान के बीच आज महायुति की बैठक हो सकती है जबकि 11-12 दिसंबर को कैबिनेट विस्तार की संभावना है. 

अब सवाल यह है कि महायुति के घटक दल बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी में किसे कितने विभाग दिए जाएंगे. महाराष्ट्र में सीएम के साथ 43 मंत्री बनाए जा सकते हैं. चूंकि बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है तो इसके पास सबसे अधिक विभाग रहने की संभावना है. माना जा रहा है कि बीजेपी के पास 21-22 मंत्रालय जा सकते हैं जबकि दूसरी बड़ी पार्टी एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 11-12 और अजित पवार की एनसीपी को 9-10 विभाग मिल सकते हैं.

किसे मिलेगा कौन सा विभाग

महाराष्ट्र में वित्त विभाग और गृह विभाग को लेकर विशेष खींचतान है. एकनाथ शिंदे गृह विभाग चाहते हैं लेकिन पूर्ववर्ती सरकार की तरह बीजेपी ही यह विभाग रखेगी जबकि अजित पवार को वित्त दिया जा सकता है. वहीं, एकनाथ शिंदे को राजस्व और शहरी विकास जैसे अहम मंत्रालय सौंपे जा सकते हैं. बीजेपी की एक ओर से एक नेता ने बताया है कि अगले एक-दो दिन मंत्रियों की संख्या को लेकर स्थिति साफ हो जाएगी.

ये  भी पढ़ें- महाराष्ट्र में गृह विभाग को लेकर महायुति में नहीं सुलझा पेच, शिंदे गुट के नेता का दावा बढ़ाएगा टेंशन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget