एक्सप्लोरर

Maharashtra News: गढ़चिरौली में नक्सलियों का आतंक, खनन परियोजना का समर्थन करने पर बुजुर्ग की गोली मारकर की हत्या

Gadchiroli Naxalites: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में एकबार फिर से नक्सलियों के आतंक से ग्रामीण परेशान और भयभीत हैं. खबर है कि खनन परियोजना का समर्थन करने पर एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.

Naxalites Attack in Gadchiroli: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक खनन परियोजना का समर्थन करने पर नक्सलियों ने एक गांव के प्रमुख की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी. इसके साथ ही उन्होंने कुछ ग्रामीणों को भी पीटा. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना गुरूवार रात जिले के एटापल्ली तहसील के टिटोला गांव में हुई. हथियारबंद नक्सलियों ने गांव के प्रमुख लालसू वेलदा (63) के घर में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. नक्सलियों ने कुछ ग्रामीणों की पिटाई भी की. मृतक का बेटा पुलिसकर्मी है.

खनन परियोजना का समर्थन करने का आरोप
अधिकारी के अनुसार, नक्सलियों ने ग्रामीणों पर यहां से 200 किलोमीटर दूर हेद्रि में सूर्जागढ़ लौह अयस्क खनन परियोजना का समर्थन करने का आरोप लगाया. उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर मिले एक पर्चे में नक्सलियों की गढ़चिरौली डिवीजन कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है और खनन परियोजना का समर्थन करने के लिए हेद्रि के उपाधीक्षक तथा स्थानीय नेताओं पर उंगली उठाई है. अधिकारी के अनुसार, नक्सलियों ने यह भी चेतावनी दी कि आदिवासी अपने संसाधनों की रक्षा के लिए भीषण लड़ाई में लगे हुए हैं और उनके हितों के खिलाफ काम करने वाले लोगों को परिणाम भुगतने होंगे. गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नीलोत्पल ने कहा कि पुलिस ने जिले में सुरक्षा उपाय तेज कर दिए हैं और घटना की जांच की जाएगी.

गढ़चिरौली में कुछ दिन पहले की ये घटना
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में बीते गुरुवार को संदिग्ध नक्सलियों ने 27 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी, यह घटना जिले में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के दौरे के एक दिन बाद हुई थी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यहां से करीब 200 किलोमीटर दूर भामरागढ़ के लहेरी गांव के दिनेश पुसु गावड़े की पेंगुंडा में हत्या कर दी गई, जहां वह बुधवार को एक खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गए थे. पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर एक नोट छोड़ा गया था, जिसमें मृतक पर पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाया गया था.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections: 'मैं शिकायत करने के लिए अमित शाह से...', महाराष्ट्र में सीट बंटवारे पर क्या बोले डिप्टी CM अजित पवार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget